वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: मारा गया ओसमा बिन लादेन का बेटा हमजा और हड़ताल पर गए दिल्ली के डॉक्टर्स, 4 बड़ी खबरें

नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) बिल के विरोध में दिल्ली के एम्स, सफदरजंग, आरएमएल समेत कई अस्पतालों में रेजिडेंट्स डॉक्टर्स आज हड़ताल पर रहेंगे और आतंकी ओसमा बिन लादेन का बेटा हमजा आखिरकार मारा गया है। अमेरिका ने उसके मारे जाने का दावा किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

वैश्विक आतंकी समूह अल-कायदा का सरगना और ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन आखिरकार मारा गया है। हमजा के मारे जाने का दावा अमेरिकी अधिकारियों ने किया है। हालांकि उन्‍होंने इस बारे में कोई स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं दी कि हमजा कैसे और कब मारा गया, पर बताया जा रहा है कि वह अमेरिका में राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के सत्‍ता संभालने के दो वर्षों के भीतर एक अभियान में मारा गया और इसमें अमेरिका की अहम भूमिका रही।

लोकसभा में नेशनल मेडिकल कमीशन बिल पारित होने के बाद देशभर के डॉक्टर्स इसका विरोध कर रहे हैं। दिल्ली के एम्स, सफदरजंग, आरएमएल समेत कई अस्पतालों में रेजिडेंट्स डॉक्टर्स इसके खिलाफ आज हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है।

दिल्ली के शालीमार बाग में हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब 4 लाख रूपये की नकली इंडियन करेंसी के साथ दो लोगों को गिरफ्त्रार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

गुजरात के वड़ोदरा में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जलभराव की वजह से जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के 6 ब्रिज पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। भारी बारिश की वजह से सड़कें नदियों में तब्दील हो चुकी हैं। खराब हालातों के चलते सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Aug 2019, 11:34 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: मोदी के मंत्री के बयान पर राहुल गांधी का हमला, बोले- वोटर ID से तय होगा योजनाओं का लाभ तो छिन जाएंगे अधिकार

  • ,
  • ओबीसी क्रीमी लेयर पर केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, संशोधन याचिका खारिज, वेतन आय को लेकर फैसला बरकरार

  • ,
  • 'पीएम2.5 के सुरक्षित मानकों में बदलाव जरूरी, राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में हो सुधार', कांग्रेस की सरकार से मांग

  • ,
  • 'BJP को हमदर्दी कार्ड वाला खेल बंद करना चाहिए', राज ठाकरे ने 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च का उड़ाया मजाक

  • ,
  • 'वोट चोरी से हक चोरी', राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, ललन सिंह के वोटर ID वाले बयान पर उठाए गंभीर सवाल