वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: राहुल गांधी के इस्तीफे को प्रियंका गांधी ने बताया साहसी फैसला, इस समय की 4 बड़ी खबरें

कांग्रेस अध्यक्ष से इस्तीफा देने पर राहुल गांधी का प्रियंका गांधी ने समर्थन दिया है। उन्होंने राहुल गांधी के फैसले को साहसिक बताया है। इसके साथ देखिए 4 बड़ी खबरें। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस अध्यक्ष से इस्तीफा देने पर राहुल गांधी का प्रियंका गांधी ने समर्थन दिया है। उन्होंने राहुल गांधी के फैसले को साहसिक बताया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी जैसा करने का साहस बहुत कम लोगों के पास होता है। मैं आपके फैसले का आदर करती हूं।

Published: undefined

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध नहीं लगेगा, लेकिन श्रद्धालुओं को फिल्मी गाने बजाने की इजाजत नहीं दी जाएगी, वे सिर्फ भजन बजा सकते हैं।

बीजेपी शासित राज्यों में मॉब लिंचिंग का मामला थमने का ना नान नहीं ले रहा है। ताजा मामला त्रिपुरा में सामने आया है। राज्य के धलाई जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक गांव में मेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। खबरों के मुताबिक, रायसियाबारी थाना इलाके में लोगों ने एक व्यक्ति को मवेशी चोरी के शक में पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू दी।

बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या एचएच-28 हाइवे पर रिलायंस का एक तेल से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे की सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे और क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा करने लगे। इस दौरान घर्षण होने से टैंकर में धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में कई लोग झुलस गए।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...