वीडियो

वीडियो: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में हरियाणा-राजस्थान में NIA की रेड, 31 जगहों पर छापेमारी

5 दिसंबर को करणी सेना प्रमुख रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की राजस्थान की राजधानी जयपुर में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में हरियाणा और राजस्थान में 31 स्थानों पर छारेमारी की है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड को लेकर महेंद्रगढ़ में एनआईए की टीम ने आज अनेक स्थानों पर छापा डाला। क्षेत्र के गांव दौंगड़ा जाट, झगडो़ली, पाथेड़ा, खुडाना, कैमला सहित अन्य गांवों में टीम ने दबिश दी है।

गौरतलब है की 5 दिसंबर को करणी सेना प्रमुख रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की राजस्थान की राजधानी जयपुर में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, गोगामेड़ी की हत्या को अंजाम देने वाले दोनों शूटर्स को राजस्थान पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था और इस मामले में हरियाणा के नाम भी जुड़ा हुआ है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान