वीडियो

वीडियो: पी चिदंबरम ने कहा, यूपीए ने 14 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, बीजेपी ने गरीबी की ओर ढकेला  

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में 14 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला था, लेकिन बीजेपी सरकार ने लोगों को फिर से गरीबी में धकेल दिया गया है।

फोटो: @INCIndia
फोटो: @INCIndia पूर्व मंत्री पी चिदंबरम 

कांग्रेस महाधिवेश में पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने मोदी सरकार के कार्यकाल के तुलना में मनमोहन सिंह की सरकार को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में 14 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया था, लेकिन बीजेपी सरकार ने लोगों को फिर गरीबी में धकेल दिया है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास का वर्तमान चरण 1990 में शुरू हुआ था जब राजीव गांधी ने उदारीकरण का बीज बोया था। डॉ मनमोहन सिंह ने इसे गति दी और बीजेपी के नेतृत्‍व वाली एनडीए सरकार कहती है रिकॉर्ड अपने आप बोलते हैं।

नोटबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि मैं आरबीआई के अधिकारियों से कहना चाहूंगा कि आप तिरुपति में हुंडी कलेक्टर क्यों नहीं जाते हैं? वो आपकी तुलना में तेजी से पैसा गिनते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आईआईटी में छात्रों की खुदकुशी के आंकड़े मोदी सरकार ने क्यों 'छिपाये' : कांग्रेस

  • ,
  • कैंपस में विरोध-प्रदर्शन से लेकर क्राइम ब्रांच की जांच तक: IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद क्या-क्या हुआ!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: तकनीकी खराबी से थमा अमेरिका, सैकड़ों उड़ानें प्रभावित और रूस-यूक्रेन ने एक दूसरे पर किए घातक हमले

  • ,
  • कार्ति चिदंबरम ने SIR की तुलना जिम क्रो कानूनों से की, बोले- यह लोगों को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश

  • ,
  • वंदे मातरम विवादः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा- उम्मीद है, धार्मिक कारणों से न गाने वाले पर कार्रवाई नहीं होगी