
INDIA गठबंधन द्वारा टीवी समाचार के एंकरों का बहिष्कार करने को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमने प्रतिबंध, बहिष्कार या ब्लैक लिस्ट नहीं किया है। यह एक असहयोग आंदोलन है, हम समाज में नफरत फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति का सहयोग नहीं करेंगे। वे हमारे दुश्मन नहीं हैं। कुछ भी स्थायी नहीं है, अगर कल उन्हें एहसास हुआ कि वे जो कर रहे थे वह भारत के लिए अच्छा नहीं है तो हम फिर से उनके शो में जाना शुरू कर देंगे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए