
बसंत पंचमी के अवसर पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में शनिवार की सुबह ठाकुरजी ने भक्तों संग अबीर-गुलाल से होली खेलकर ब्रज में 40 दिवसीय होली का आगाज किया। ठाकुरजी को गुलाल अर्पित करने बाद सेवायतों ने गुलाल से भरे थाल से श्रद्धालुओं पर गुलाल की बौछार की। बता दें, ब्रज में 40 दिवसीय फाग महोत्सव की शुरुआत हो गई है। ब्रज में बसंत पंचमी पर होली खेलने के साथ ही ब्रज के लगभग सभी मंदिरों में होली महोत्सव की शुरुआत हो जाती है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined