
गुरुवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र राय बरेली में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी का एक अनोखा अंदाज लोगों ने देखा। प्रचार के दौरान प्रियंका अचानक सपेरों के बीच जा पहुंची और उनसे बात करते हुए कई सांपों को अपने हाथों में लेकर उनके साथ खेलने लगीं। कांग्रेस महासचिव को अपने बीच देखकर सपेरे भी काफी उत्साहित दिखे।
Published: undefined
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका किस तरह बड़ी ही सहजता और निडरता से सांपों को हाथ में लेकर उनसे खेल रही हैं। इसके आलवा सपेरे उन्हें कई सांपों के बारे में बता भी रहे हैं। प्रियंका के आस-पास खड़े लोग उनके इस अंदाज को देख कर हैरान हो रहे हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined