
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस अब प्रदेश की जनता से सीधे संवाद कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खेत में धान काट रही महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने महिला किसानों से उनकी परेशानियों के बारे में जाना।
प्रियंका गांधी ने इस दौरान उनसे जाना कि उन लोगों को खेत में फसल की रेट के दौरान किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यूपी में गैस, बिजली, महंगाई को लेकर किन किन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का वादा भी किया। वहीं महिला किसानों ने भी अपना दर्द प्रियंका गांधी के साथ साझा किया।
प्रियंका गांधी ने इस दौरान खेत में वहां मौजूद महिलाओं के साथ भोजन भी किया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined