वीडियो

प्रियंका बोलीं- गर्मी और चर्बी निकालने के बजाए भर्ती निकाले सरकार, मंत्री टेनी के बेटे आशीष की ज़मानत पर उठाए सवाल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज रामपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित की। प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से अपील की कि भाजपा सरकार रोजगार पर बात क्यों नहीं करती।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज रामपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित की। प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से अपील की कि भाजपा सरकार रोजगार पर बात क्यों नहीं करती। उन्होंने कहा कि गर्मी और चर्बी निकालने की तो बात सब कर रहे हैं, लेकिन भर्ती निकालने की बात कोई नहीं कर रहा।

Published: undefined

लखीमपुर में किसानों को कुचलने के आरोपी केंद्रीय मंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा को ज़मानत मिलने पर उन्होंने कहा कि, किसानों का नरसंहार हुआ। आज नरसंहार करने वाले को जमानत मिल गई। प्रधानमंत्री ने उसके पिता गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त तक नहीं किया। प्रधानमंत्री ने अपना धर्म नहीं निभाया।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined