वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: राहुल ने कोरोना वैक्सीन को लेकर मोदी सरकार से पूछे सवाल और डिजिटल मीडिया पर मोदी सरकार का फैसला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकन कंपनी ने कोरोना वायरस के लिए Pfizer बनायी जो कोरोना से लड़ने के लिए 90 फीसदी तक कारगर है लेकिन अब सवाल है कि इसे देश के हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार के पास क्या रणनीति है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकन कंपनी ने कोरोना वायरस के लिए Pfizer बनायी जो कोरोना से लड़ने के लिए 90 फीसदी तक कारगर है लेकिन अब सवाल है कि इसे देश के हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार के पास क्या रणनीति है।

राहुल ने ट्वीट कर कहा की “भले ही फाइजर ने एक आशाजनक टीका बनाया है, लेकिन इसे हर भारतीय को उपलब्ध कराने के लिए लॉजिस्टिक्स पर काम करने की जरूरत है। भारत सरकार ने एक वैक्सीन वितरण रणनीति को परिभाषित किया है और यह प्रत्येक भारतीय तक कैसे पहुंचेगी।

केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। फैसले के मुताबिक, अब डिजिटल मीडिया सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन होगा। इसकी अधिसूचना केंद्र सरकार की ओर से आज जारी की गई है। सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि अब ऑनलाइन फिल्मों, ऑडियो-विजुअल कार्यक्रमों और ऑनलाइन समाचार और करेंट अफेयर्स (समय सामयिकी) के कंटेट (सामग्री) सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आएंगे।

अयोध्या में बाहरी लोगों के प्रवेश पर बुधवार से चार दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले सुरक्षा के लिए शहर में उठाए गए कई सुरक्षा उपायों में से एक है। दीपोत्सव कार्यक्रम 13 नवंबर को 'छोटी दिवाली' पर आयोजित किया जाएगा। दीपोत्सव में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पंजाब कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव खत्म होने तक एसआईआर पर रोक लगाने की मांग की, बोले- मौजूदा लिस्ट पर हो चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार फौरन इस्तीफा दें, पीएम और गृहमंत्री की साजिश के लिए जांच हो

  • ,
  • महाराष्ट्र सूखा संकट: उद्धव ठाकरे ने फडणवीस सरकार पर साधा निशाना, विशेष सत्र की मांग

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 1,247 अंक टूटा, निफ्टी पांच महीने के निचले स्तर पर और रुपया हुआ कमजोर

  • ,
  • राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने देशद्रोह किया, जांच का सामना करना होगा