
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार सुनने में विश्वास नहीं करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने देश में नफरत का माहौल बना रखा है, संस्थाओं पर कब्जा कर उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में सत्ता का केंद्रीकरण हो गया है।
(वीडियो एचटी मीडिया के सौजन्य से)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए