
पंजाब में रेल हादसा हुआ है। फतेहगढ़ साहिब के माधोपुर के पास दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हुई है। हादसे में 2 लोको पायलट घायल हो गए हैं। हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है दोनों गाड़ियों में कितनी भीषण टक्कर हुई है। टक्कर के बाद मौके पर रेवले अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए हैं। पटरी को ठीक करने का काम जारी है। नीचे दिए गए लिंक में आप हादसे का वीडियो देख सकते हैं।
Published: undefined
राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) सरहिंद पुलिस स्टेशन रतन लाल ने बताया, "सुबह करीब 3:45 बजे हमें सूचना मिली कि दुर्घटना हुई है। हम मौके पर पहुंच गए हैं। दो लोको पायलट घायल हो गए हैं और उन्हें फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।"
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined