वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: चौथे दिन भी शाहीन बाग में वार्ता जारी और तिहाड़ जेल प्रशासन का दोषियों को फरमान

CAA और NRC के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वालों से बातचीत की प्रक्रिया जारी है। चौथे दिन वार्ताकार साधना रामचंद्रन प्रदर्शन स्थल गईं और निर्भया गैंगरेप के दोषियों को तिहाड़ जेल प्रशासन ने फरमान सुनाया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

CAA और NRC के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वालों से बातचीत की प्रक्रिया जारी है। हालांकि तीन दौर की बाचतीच में कोई नतीजा निकल कर सामने नहीं आया है। तीन दिन की बातचीत बेनतीजा निकलने के बाद अब चौथे दिन वार्ताकार साधना रामचंद्रन शाहीन बाग गई और प्रदर्शनकारी महिलाओं से बातचीत की। गौरतलब है कि शाहीन बाग में पिछले 70 दिनों से CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग प्रदर्शन को लेकर वार्ताकारों की नियुक्ति की है।

निर्भया गैंगरेप केस में सभी दोषियों को तिहाड़ जेल ने फरमान सुनया है। 4 दोषियों को तिहाड़ जेल प्रशासन ने लिखित तौर पर सूचना दी है कि अंतिम मुलाकात जब करनी हो, वे अपने परिवार और जेल प्रशासन को बता दें। नए आदेश में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि मुकेश और पवन अंतिम मुलाकात कर चुके हैं।

शाहीन बाग पर उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शाहीन बाग एक नौटंकी है और इस नौटंकी को अब बंद करना चाहिए, ये नौटंकी बहुत हो चुकी है। देश इस प्रकार की चीजों को स्वीकार नहीं कर रहा है। इतना ही नहीं केशव प्रसाद मौर्य ने शाहीन बाग को साजिश करार दिया है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। पुलिस के अनुसार, उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत