
देश भर में बेहद धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। कान्हा जी की नगरी मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से खास इंतजाम किए गए हैं। भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। उनके जन्म के शुभ अवसर पर ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। लड्डू गोपाल का जन्म कराने के बाद उनकी पूजा-अर्चना सभी भक्त मध्य रात्रि से करने लगते हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined