वीडियो

वीडियो: सोनिया गांधी की पीएम को चिट्ठी, बोलीं- तेल के बढ़े दाम तुरंत लें वापस, सरकार करोड़ों की कर चुकी है कमाई

कोरोना से जूझ रही जनता पर जारी तेल की मार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिंता जाहिर की है। सोनिया गांधी ने इस संबंध में पीएम मोदी को पत्र लिखकर जनता को राहत देने की अपील की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश इस वक्त कोरोना वायरस के संकट से गुजर रहा है और लॉकडाउन के कारण कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है। इन सबके बीच मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 दिनों से पेट्रोल डीजल के दामों को बढ़ाने के फैसले ने तो मानों आम लोगों की भी कमर तोड़ कर रख दी है। कोरोना से जूझ रही जनता पर जारी तेल की मार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिंता जाहिर की है। सोनिया गांधी ने इस संबंध में पीएम मोदी को पत्र लिखकर जनता को राहत देने की अपील की है। पीएम मोदी को लिखे पत्र में सोनिया गांधी ने कहा कि संकट के समय में भी आपकी सरकार लगातार तेल दाम बढ़ा रही है और इससे सैकड़ों करोड़ रुपये कमा चुकी है। सोनिया गांधी की मांग है कि सरकार तुरंत बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल के दाम वापस ले।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा