वीडियो

वीडियो: दिल्ली के यमुना बाजार इलाके का हाल बेहाल, घरों में घुसा पानी, आशियाना छाेड़ने काे मजबूर लाेग

दिल्ली में ओल्ड यमुना पुल पर जलस्तर सुबह 8 बजे 206.32 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

दिल्ली समेत देशभर में लगातार हो रही बारिश के प्रभाव भी सामने आने लगे हैं। जहां एक ओर दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति है। वहीं, दूसरी ओर यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे यमुना के आस-पास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर है। ये तस्वीरें पुराने यमुना पुल के पास स्थित यमुना बाजार इलाके की है। जहां लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जिसके चलते लोग अब अपने सामानों को छोड़कर ही वहां से निकल रहे हैं।

आपको बता दें, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर अब 206 मीटर से भी ऊपर पहुंच गया है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से अब भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे बाढ़ संभावित निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालात को देखते हुए तेजी से इन इलाकों को खाली कराने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा रहा है। दिल्ली में ओल्ड यमुना पुल पर जलस्तर सुबह 8 बजे 206.32 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है। दिल्ली में नदी का उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म