वीडियो

‘12 करोड़ पर तलवार लटकी है, अभी आधा देश बाकी है’

योगेंद्र यादव ने कहा कि एसआईआर न तो वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम है, न ही संशोधन करने और न ही इसके जरिए वोटर लिस्ट को साफ करने की योजना है। इसके जरिए विदेशियों को निकालने का काम भी नहीं होने वाला है। यह वोटर लिस्ट से मतदाताओं की छंटनी का काम है।

‘12 करोड़ पर तलवार लटकी है, अभी आधा देश बाकी है’
‘12 करोड़ पर तलवार लटकी है, अभी आधा देश बाकी है’ फोटोः नवजीवन

चुनाव आयोग द्वारा देश के 12 राज्यों में कराए जा रहे SIR पर कांस्टीट्यूशन क्लब, दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जन-सुनवाई में योगेंद्र यादव ने कहा कि नागरिकता को वोटर लिस्ट से जोड़ना खतरनाक है। उन्होंने कहा कि देश के आधे से ज्यादा राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया के बाद 12 करोड़ वोटरों पर तलवार लटक रही है और अभी आधे देश में एसआईआर होना है। एसआईआर ना तो वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम है, ना ही संशोधन करने और ना ही इसके जरिए वोटर लिस्ट को साफ करने की योजना है। इसके जरिए विदेशियों को निकालने का काम भी नहीं होने वाला है। यह वोटर लिस्ट से मतदाताओं की छंटनी का काम है। देखिए यह वीडियो

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: SIR पर SC की दो टूक- फॉर्म-6 में बदलाव को हमने मंजूरी नहीं दी, CJI बोले- किसने किया बदलाव देखेंगे

  • ,
  • पटना: ‘दो कचौड़ी, एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा’, दारोगा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस लेने की मांग

  • ,
  • ‘फॉर्म-6 में बदलाव की हमने मंजूरी नहीं दी', SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, केंद्र और ECI को भेजा नोटिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, अभ्यर्थियों को भेजे नोटिस भी वापस लेने को कहा

  • ,
  • 'अपराधियों में डर पैदा करने की जरूरत', दिल्ली में रेप की घटनाओं पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, पुलिस को दिए निर्देश