
आज से यूपी विधानसभा का मानसूत्र सत्र शुरू हो गया है और पूरे आसार हैं कि इस बार का सत्र हंगामे से भरा होने वाला है। सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली थी।
एक ओर जहां समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ अपनी पार्टी कार्यालय से राज्य विधानसभा तक हंगामेदार मार्च निकाला है। तो वहीं आरएलडी ने भी विधान भवन के बाहर अलग अलग मुद्दों को लेकर धरना दिया। इसी हंगामे के चलते सदन के पहले दिन की कार्यवाही स्थगित हो गई।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए