वीडियो

वीडियो: हल्की बर्फबारी के बीच केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, बर्फबारी का मनोहर दृश्य आया सामने

उत्तराखंड में केदारनाथ से बर्फबारी का मनमोहक दृश्य सामने आया है। हल्की बर्फबारी के बीच श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं। कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए आज बंद हो गए। बाबा केदार की डोली केदारनाथ से शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए रवाना हो गई है। बाबा केदार के स्वयम्भू लिंग को 6 महीने के लिए समाधि दी गई, जिस समय कपाट को बंद किया गया उस वक्त हल्की बर्फबारी जारी थी। हल्की बर्फबारी के बीच केदारनाथ मंदिर में लोग दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। बर्फबारी के बीच बाबा केदार के दर से मनमहोक दृश्य सामने आया है।

वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज दोपहर 12:30 बजे अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद 6 महीने तक यमुना जी के दर्शन श्रद्धालु उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में कर सकेंगे। इसके बाद 19 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

इससे पहले रविवार को गंगोत्री धाम में अन्नकूट आयोजित किया गया था। यहां गोवर्धन पूजा के बाद मंदिर के कपाट बंद किए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हो गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Nov 2020, 8:32 AM IST

  • सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार