वीडियो

वीडियो: 'G20 की चकाचौंध और अपनी छवि को चमकाने के लिए मोदी सरकार ने इन गरीबों के घरों को ढकवा दिया'

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, दिल्ली की रहने वाली रानी पूछ रही है कि सरकार हमें कीड़ा-मकोड़ा समझती है। हम इंसान नहीं हैं क्या? G20 की चकाचौंध और अपनी छवि को चमकाने के लिए मोदी सरकार ने इन गरीबों के घरों को ढकवा दिया।

दिल्ली में जी20 समिट के दौरान पर्दे से ढकी गईं झुग्गियां।
दिल्ली में जी20 समिट के दौरान पर्दे से ढकी गईं झुग्गियां। फोटो: सोशल मीडिया

दिल्ली में जी20 समिट का आज आखिरी दिन है। केंद्र की मोदी सरकार जी20 समिट के आयोजन को सफल बताकर वाहवाही लूट रही है। सम्मेलन के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने मोदी सरकार के विकास पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुनियाभर के देशों से आए राष्ट्राध्यक्ष जिस होटल में रुके, उससे बेहद करीब यानी वसंत विहार में झुग्गियों को पर्दे से ढक दिया गया। इन झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि उनका इस पर्दे में दम घुंट रहा है। यही नहीं लोगों ने यह भी कहा कि उन्हें बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। जब भी वह कुछ सामान लेने के लिए बाहर निकलते हैं तो उन्हें पुलिस परेशान करती है। इसे लेकर मीडिया में भी खबरें आई हैं। नीचे दिए गए वीडियो में आप झुग्गियों में रहने वाले लोगों का बयान सुन सकते हैं।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर झुग्गियों को पर्दे से ढकने वाले वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “दिल्ली की रहने वाली रानी पूछ रही है, ‘सरकार हमें कीड़ा-मकोड़ा समझती है। हम इंसान नहीं हैं क्या?’ G20 की चकाचौंध और अपनी छवि को चमकाने के लिए मोदी सरकार ने इन ग़रीबों के घरों को ढकवा दिया। पर आपकी नाकामी की सच्चाई का पर्दाफ़ाश तो हो चुका है मोदी जी।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?