वीडियो

Video: '...मैं गोडसे के दौर में गांधी के साथ हूं', कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में BJP पर जमकर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, "ये ऐसा दौर है जब सत्ता में बैठे हुए लोगों ने नफरत को अपना हथियार बना लिया है और कांग्रेस देश के हर कोने में जाकर मोहब्बत की बात कर रही है।"

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी के 84वें राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने शायराना अंदाज में बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा।

इमरान ने कहा, "ये किसने कहा कि आंधी के साथ हूं। मैं गोडसे के दौर में गांधी के साथ हूं।"

उन्होंने कहा,  "ये ऐसा दौर है जब सत्ता में बैठे हुए लोगों ने नफरत को अपना हथियार बना लिया है और कांग्रेस देश के हर कोने में जाकर मोहब्बत की बात कर रही है। न्याय पथ यानि इंसाफ का रास्ता जिस पर कांग्रेस की विरासत को संजोकर न्याय योद्धा राहुल गांधी जी चल रहे हैं।"

नीचे देखें इमरान प्रतापगढ़ी का संबोधन

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए