छात्रों के मुद्दे पर नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 'युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज क्यों किया, उनकी गलती क्या है? किसने आदेश दिया?' उन्होंने कहा कि 'छात्रों के आंदोलन को हमारा पूरा सपोर्ट है। मेरा काम छात्रों, युवाओं और किसानों की आवाज उठाना है। हमें लगा कि अगर देश के छात्र सड़क पर हैं तो विपक्ष को भी सड़क पर होना चाहिए।'