'रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन' में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 'आरएसएस के लोग देश को हमेशा गुलामी में रखना चाहते हैं। इसलिए लोगों को जानना चाहिए कि किसने देश को बनाया और कौन देश को बर्बाद कर रहा है। नरेंद्र मोदी, देश को आजादी दिलाने वाले, देश के लिए लड़ने वाले और देश को बनाने वाले पंडित नेहरू के बारे में कभी नहीं बोलते। मुझे दुख होता है कि आज टीवी पर पान मसाला, तेल और बहुत से प्रोडक्ट का विज्ञापन चलाया जाता है, जबकि देश के अच्छे काम के लिए, आजादी के नायकों और उनके विचारों का प्रचार किया जाना चाहिए, ताकि देशभक्त युवा तैयार हों। क्योंकि सिर्फ 'मोदी भक्त' होने से कोई फायदा नहीं है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए