वीडियो

वीडियो: राहुल गांधी बोले- BJP ने युवाओं के साथ किया 'घोर अन्याय', क्यों 'डंकी' हुए हरियाणा के युवा?

राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने हरियाणा सहित देश के युवाओं के साथ रोजगार के अवसर छीनकर "घोर अन्याय" किया है और उन्हें विदेश में "यातना भरी यात्रा" करने के लिए मजबूर किया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images Hindustan Times

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने हरियाणा सहित देश के युवाओं के साथ रोजगार के अवसर छीनकर "घोर अन्याय" किया है और उन्हें विदेश में "यातना भरी यात्रा" करने के लिए मजबूर किया है।

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "क्यों Dunki हुए हरियाणा के युवा? बीजेपी द्वारा फैलाई गई ‘बेरोज़गारी की बीमारी’ की कीमत लाखों परिवार अपनों से दूर हो कर चुका रहे हैं। अमेरिका यात्रा के दौरान हरियाणा के उन युवाओं से मुलाकात हुई जो घर परिवार से दूर खुद को पराए मुल्क में खपा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत लौटने पर जब उनके परिवार से मिला तो उनकी आंखें दर्द से छलक उठी। अवसरों के अभाव ने बच्चों से उनके पिता और बुजुर्गों से उनके बुढ़ापे का सहारा दूर कर दिया है। 10 वर्षों में बीजेपी ने हरियाणा समेत देशभर के युवाओं से रोज़गार के अवसर छीन कर उनके साथ घनघोर अन्याय किया है। टूटे भरोसे और हारे मन से मजबूर हो कर युवा ‘यातनाओं की यात्रा’ कर रहे हैं। डार से बिछड़े इन प्रवासी पंछियों को अगर अपने देश में, अपनों के बीच बस जीविका कमाने का मौक़ा भी मिले तो ये अपना वतन कभी नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि कांग्रेस सरकार बनते ही हम हरियाणा में एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जिसमें युवाओं को सपनों के लिये अपनों से दूर नहीं होना पड़ेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था