
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 'नेता विपक्ष राहुल गांधी पिछले कई वर्षों से शिक्षा के सवाल, छात्रों के दर्द, नौकरियों के मुद्दे, भर्ती और परीक्षाओं में होने वाली धांधली के खिलाफ जन आंदोलन कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में ऐसी कोई परीक्षा नहीं है, जिस पर सवाल न उठे हों। ऐसा कोई विभाग नहीं है, जहां बड़ी संख्या में रिक्त पद न हों। देश की शिक्षा व्यवस्था आईसीयू में पहुंच चुकी है। इसी बदहाल शिक्षा व्यवस्था को बदलने और छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए "छात्रों की गूंज" देश के कोने-कोने में चल रही है।' देखिए पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस -
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए