वीडियो

वीडियो: सोनिया गांधी बोलीं- मजदूरों की सिसकियां सबने सुनी, लेकिन सरकार ने नहीं, राहुल-प्रियंका ने रखी ये मांगें

स्पीकअप इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सोनिया ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसा दर्द का मंजर दिखा है। मजदूरों की सिसकियां सबने सुनी लेकिन सरकार ने नहीं। वही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सरकार के सामने 4 मांगें रखी। 

फोटो: सोशल मी़डिया
फोटो: सोशल मी़डिया 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मज़दूरों की समस्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। स्पीकअप इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सोनिया ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसा दर्द का मंजर दिखा है। मजदूर नंगे पांव सैकड़ों-हजारों किलोमीटर पैदल चल कर जाने को मजबूर हुए। मजदूरों की सिसकियां सबने सुनी लेकिन सरकार ने नहीं।

इसी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। राहुल गांधी ने इस संदेश में कहा, ‘कोविड के कारण देश में आज एक तूफान आया है, गरीब जनता को चोट लगी है। मजदूरों को भूखा-प्यासा सड़कों पर चलना पड़ रहा है। छोटे कारोबार रीढ़ की हड्डी हैं, जो बंद हो रहे हैं। ऐसे में आज हिंदुस्तान के लोगों को कर्ज की जरूरत नहीं है, बल्कि पैसे की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि मुश्किल के इस समय में कांग्रेस पार्टी सरकार से आज चार मांग करती हैं।

राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस तरह का वीडियो डाला। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज गरीब मजदूर मुश्किल में है और सरकार उसकी मदद नहीं कर रही है। प्रियंका गांधी ने भी सरकार के सामने चार मांग रखीं।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि जो प्रवासी मजदूर परिवार अपने घरों को लौट रहे हैं, उन्हें मुफ्त परिवहन दिया जाना चाहिए। आइए सुनते हैं उन्होंने क्या कहा?

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए