यंग इंडिया

12वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू, CBSE ने स्कूलों को 30 जून तक 11वीं के मार्क्स अपलोड करने को कहा

सीबीएसई ने स्कूलों से प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट के अंक 5 जुलाई तक अपलोड करने को कहा है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 20 जुलाई और बारहवीं कक्षा के छात्रों का परिणाम 31 जुलाई तक घोषित करेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। छात्रों द्वारा 11वीं कक्षा में अर्जित किए गए अंक स्कूलों को 30 जून तक अपलोड करने होंगे। इसके अलावा सीबीएसई ने स्कूलों से प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट के अंक 5 जुलाई तक अपलोड करने को कहा है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 20 जुलाई और बारहवीं कक्षा के छात्रों का परिणाम 31 जुलाई तक घोषित करेगा।

सीबीएसई द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, संबंधित स्कूलों को 28 जून तक 12वीं के छात्रों के विवरण की पुष्टि करनी होगी। 30 जून तक कक्षा 11 के थ्योरी मार्क्‍स अपलोड करने की आवश्यकता है। कक्षा 12 के अंक अपलोड करने के लिए पोर्टल बाद में खोला जाएगा। इसके लिए फिलहाल कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।

गौरतलब है कि बारहवीं बोर्ड के अंक तय करने और उनका सारणीकरण करने के लिए सीबीएसई ने खास एक पोर्टल विकसित किया है। रिजल्ट तैयार करने में यह पोर्टल स्कूलों की सहायता करेगा।

सीबीएसई के निदेशक (आईटी) डॉ अंतरिक्ष जौहरी के अनुसार सभी अंकों का संग्रह करने के बाद, यह पोर्टल स्कूल के लिए संपूर्ण अंक सारणी प्रदर्शित करेगा। विषय-वार अंक स्कूलों द्वारा मॉडरेशन के लिए उपलब्ध होंगे।

इस पोर्टल में स्कूल छात्रों के आंतरिक ग्रेड अपलोड कर सकेंगे। प्रक्टिकल्स, प्रोजेक्टस, आंतरिक मूल्यांकन अंक अपलोड करने की सुविधा होगी। साथ ही स्कूलों को बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का कक्षा 10 का रोल नंबर, बोर्ड और वर्ष की जानकारी भी डालनी है।

12वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने के लिए सीबीएसई ने सभी हितधारकों से व्यापक परामर्श के बाद यह नीति अपनाई है। इसके तहत अंतिम परिणाम की गणना करते समय, कक्षा 10 के 3 सबसे अच्छे थ्योरी विषयों के अंकों का औसत, कक्षा 11 की थ्योरी के 30 फीसदी का वेटेज व कक्षा 12वीं की थ्योरी का 40 फीसदी वेटेज लिया जाएगा। प्रैक्टिकल में दिए गए अंक जैसे हैं, वैसे ही लिए जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप