यंग इंडिया

राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी, देखें पूरा टाइम टेबल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस साल 21 लाख 12 हजार 206 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर डेटशीट देख सकते और डाउनलोड भी कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड के मुताबिक, 12वीं की परीक्षा 9 मार्च 2023 से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 8.45 बजे शुरू होगी और 11.30 बजे खत्म होगी। 10वीं कक्षा की परीक्षा 16 मार्च 2023 से शुरू होगी और 11 अप्रैल 2023 तक चलेगी।

बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस साल 21 लाख 12 हजार 206 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं।

Published: 13 Jan 2023, 2:13 PM IST

10वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट

  • 16 मार्च- अंग्रेजी

  • 21 मार्च- हिन्दी

  • 25 मार्च- सामाजिक विज्ञान

  • 29 मार्च- विज्ञान

  • 03 अप्रैल- गणित

  • 8 अप्रैल तृतीय भाषा- संस्कृत, उर्दू, गुजगु राती, सिंधी, पंजाबी, संस्कृतम् (प्रथम प्रश्न पत्र)-प्रवेशिका परीक्षा

  • 11 अप्रैल - व्यावसायिक विषयों एवं संस्कृतम (द्वितीय प्रश्न पत्र) की परीक्षा

Published: 13 Jan 2023, 2:13 PM IST

12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट

  • 09 मार्च - मनोविज्ञान

  • 10 मार्च- लोक प्रशासन

  • 11 मार्च- पर्यावरण विज्ञान

  • 13 मार्च- शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा

  • 14 मार्च- संगीत विषयों की परीक्षा

  • 15 मार्च- समाज शास्त्र

  • 17 मार्च- संस्कृत साहित्य

  • 20 मार्च- भूगोल/ लेखा शास्त्र/ भौतिक विज्ञान

  • 22 मार्च- अंग्रेजी अनिवार्य

  • 24 मार्च- हिन्दी अनिवार्य

  • 27 मार्च- इतिहास/व्यवसाय अध्ययन/कृषि रसायन विज्ञान/रसायन विज्ञान

  • 28 मार्च- अंग्रेजी साहित्य /टंकणलिपि (हिन्दी)

  • 31 मार्च- गणित

  • 01 अप्रैल- अर्थशास्त्र/शीघ्रलिपि-हिन्दी-अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान की परीक्षा

  • 03 अप्रैल- कम्प्यूटर विज्ञान, इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेसॉ

  • 05 अप्रैल- दर्शन शास्त्र/सामान्य विज्ञान

  • 06 अप्रैल- राजनीति विज्ञान/भूविज्ञान/कृषि विज्ञान

  • 08 अप्रैल- गृह विज्ञान विषय

  • 10 अप्रैल- हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजगु राती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा/टंकणलिपि (अंग्रेजी)

  • 11 अप्रैल- चित्रकला

  • 12 अप्रैल- व्यावसायिक विषयों की परीक्षा

Published: 13 Jan 2023, 2:13 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 13 Jan 2023, 2:13 PM IST