सिनेजीवन: अमिताभ-जया की 47वीं सालगिरह आज और फिल्म इंडस्ट्री की सरकार से शूटिंग गाइडलाइन में बदलाव की मांग

आज अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अपनी शादी की 47वीं सालगिरह मना रहे हैं और इस समय फैंस उनको सोशल मीडिया पर लगातार विश कर रहे हैं और फिल्म इंडस्ट्री ने सरकार से शूटिंग गाइडलाइन में बदलाव की मांग की।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

Navjivan

google_preferred_badge

अभिषेक बच्चन ने इस फोटो के साथ दी अमिताभ और जया बच्चन को शादी की सालगिरह की बधाई

आज अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अपनी शादी की 47वीं सालगिरह मना रहे हैं और इस समय फैंस उनको सोशल मीडिया पर लगातार विश कर रहे हैं और उनके लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं कि वो अक्सर ऐसे ही साथ में खुश रहे हैं। एक ओर 3 जून के मौके पर अमिताभ बच्चन के फैंस उनको विश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी एक शानदार फोटो साझा करते हुए दोनो को शुभकामनाएं दी हैं। अभिषेक बच्चन ने लिखा है कि.. हैप्पी एनिवर्सरी मां एंड पापा, लव यू। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता ने अनसीन तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी। जो तस्वीर अभिषेक बच्चन ने साझा की है इसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं और तस्वीर काफी पुरानी है। फोटोज में अमिताभ और जया की केमिस्ट्री देखते ही बनती है।

इसे भी पढ़ें- सिनेजीवन: मास्क पहन काम पर निकले अक्षय कुमार और 'बिग बी' ने साझा की पिता हरिवंश राय बच्चन की शानदार कविता

मेरी कहानी 'किसी तरह कामयाब रही' :अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को नहीं लगता कि उनकी कहानी कोई 'सफलता की कहानी' है। दिग्गज स्टार का कहना है कि शोबिज की दुनिया में वह अपनी यात्रा का वर्णन 'किसी तरह से कामयाब' होने के रूप में करेंगे। ऐसा कुछ है, जिसे वह अभी भी करने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआती रिजेक्शन से लेकर सुपरस्टारडम हासिल कर एक होनहार अभिनेता के रूप में पहचान बनाने तक, बॉलीवुड में उनके सफर की कहानी किसी शानदार बायोपिक मटेरियल से कम नहीं है। अमिताभ ने अपनी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की रिलीज से पहले एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, "मेरी सफलता की कहानी गलत तरीके से व्यक्त की गई है। यह एक सफलता की कहानी नहीं है, यह 'किसी तरह से कामयाब रही' और अभी भी चल पा रही है।" दिग्गज अभिनेता के साथ फिल्म में बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने भी काम किया हैं। आयुष्मान के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा, "यह एक बहुत ही निपुण, सक्षम और बेहद प्रतिभाशाली कलाकार के साथ काम करने का अनुभव रहा है!" शुरुआत में ऑफबीट भूमिका करते हुए आयुष्मान ने फिल्मों को लेकर अपने अनूठे चुनाव को लेकर बॉलीवुड में अपने लिए एक जगह बनाई है।

 फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री ने सरकार से शूटिंग गाइडलाइन में बदलाव की मांग की

महाराष्ट्र सरकार की ओर से बॉलीवुड को शूटिंग शुरु करने की परमिशन तो मिली है, लेकिन साथ 16 पन्नों के दिशानिर्देशक भी है, जिसके एक निर्देशानुसार सीनियर तकनीशियनों व कलाकारों को शूटिंग स्थल पर आने की मनाही है।। सरकार के निर्देशों को अव्यवहारिक मानते हुए इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (आईएफटीडीए) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दिशानिर्देशों में कुछ निश्चित बदलावों की मांग की है। सरकार की ओर से बनाए गए नियमों के अनुसार, 65 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को सेट पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें, कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा बूढ़ों और बच्चों में होता है, लिहाजा, यह फैसला लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

कोरोना के चलते 65 साल के कलाकारों पर लगी रोक, भड़के रजा मुराद

कोरोना काल में लॉकडाउन के अनलॉक में इंडियन फिल्म इंड्रस्ट्री में महाराष्ट्र सरकार द्वारा फिल्मों की शूटिंग 20 जून से दोबारा शुरू होने की खबर से ख़ुशी की लहर है, तो वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी है जिनको सता रही है आपने फिल्मी करियर की चिंता। इसकी वजह है 65 साल के कलाकारों को सुरक्षा की दृष्ट‍ि से शूट‍िंग करने पर रोक लगाना। सीनियर अभिनेता राजा मुराद ने कहा, 'सरकार का ये फैसला बेबुनियाद है, लॉजिकल नहीं है, बिना सिर पैर का है, ये बात बिल्कुल भी प्रैक्टिकल नहीं है। अब आप ही देखिए फिल्मों में हीरो के पिता के रोल के लिए अब आप मास्टर राजू या जुगल हंसराज को बाप या दादा तो नहीं बना सकते हैं उसके लिए एक सीनियर एक्टर ही चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

रोहित रॉय ने लॉन्च की अपनी क्लोदिंग लाइन

मशहूर टेलीविजन व्यक्तित्व व बॉलीवुड अभिनेता रोहित रॉय युवाओं के लिए अपने कपड़ों की श्रंखला लॉन्च करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। उनके इस कलेक्शन में 'ऐ गनपत चल दारू ला' (शूटआउट एट लोखंडवाला) और 'टचिंग फीलिंग रे' (काबिल) जैसे उनके कई मशहूर व मजेदार संवादों को शामिल किया गया है। 18 से 35 के बीच की उम्र सीमा को ध्यान में रखते हुए उनके कलेक्शन ने युवाओं के लिए परिधानों का निर्माण करने वाली कंपनी स्टाइचेड लाइफ के साथ हाथ मिलाया है। यह ब्रांड क्रय-विक्रय के एक विशेष पहलू पर ध्यान केंद्रित करता है, जिसके तहत बेहतरीन उत्पादन और डिजाइन के साथ भारतीय प्रतिभाओं व कलाकारों का प्रचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-सिनेजीवन: सुपुर्द-ए-खाक हुए वाजिद खान और सुपरस्टार राणा दग्गुबाती की इस दिन होगी शादी

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia