यूपी का सबसे बड़ा गैंगस्टर बना विकास दुबे, 48 घंटे में इनाम राशि दोगुनी, पता बताने वाले को मिलेंगे 5 लाख

कानपुर मुठभेड़ को 6 दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं दूसरी ओर विकास दुबे पर पिछले 48 घंटे में ही इनाम राशि को दोगुना कर दिया है। अब विकास दुबे का पता बताने वाले को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कानुपर में 8 पुलिसकर्मियों पर हत्या करवाने वाला आरोपित हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे फरीदाबाद में पुलिस के नाक के नीचे से फरार हो गया। पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। इन सबके बीच विकास दुबे पर इनाम की राशि बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक अब विकास दुबे के बारे में खबर देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। डीजीपी एच सी अवस्थी ने इनाम की राशि बढ़ाई है। इसके साथ ही विकास दुबे यूपी का सबसे बड़ा बदमाश बन गया है। इससे पहले सोमवार को ही विकास दुबे पर इनाम की राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया गया था। आईजी रेंज कानपुर ने डीजीपी ऑफिस में इनाम की राशि बढ़ाने के लिए फाइल भेजी थी, जिसे मंजूरी दी गई।

इसे भी पढ़ें- मुठभेड़ में गिरफ्तार गैंगस्टर विकास के साथी श्यामू ने बताया- जिस रात 8 पुलिस कर्मियों की हुई हत्या वो कहां था

घटना के 6 दिन बाद भी उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथ खाली है। विकास दुबे तो अबतक पकड़ में नहीं आया लेकिन उसके गुर्गों तक पुलिस एक एक कर पहुंच रही है। ताकि इनकी मदद से विकास दुबे को दबोचा जाए। सबसे पहले बुधवार सुबह एसटीएफ ने विकास दुबे का राइट हैंड अमर दुबे को यूपी के हमीरपुर में एक एनकाउंटर में मार गिराया। कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या में अमर दुबे भी शामिल था। पुलिस ने अमर दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गैंगस्टर विकास दुबे के करीब अमर दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद यूपी के हमीरपुर के एसपी श्लोक कुमार ने बताया, “अमर दुबे के यहां होने की सूचना मिली थी। घेराबंदी में उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एसएचओ मौदहा, एक एसटीएफ कांस्टेबल को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में अमर दुबे घायल हुआ और उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके पास से एक ऑटोमेटिक हथियार और एक बैग मिला है।”

हमीरपुर के बाद पुलिस की विकास दुबे के एक और साथी श्यामू बाजपेई के साथ कानपुर में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में श्यामू घायल हो गया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। श्यामू बाजपेई पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। श्यामू को पुलिस ने हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। श्यामू वाजपेयी ने बताया कि वो घड़ी कंपनी में लेबर है। वो उस रात वहां नहीं था, उस समय वो घर पर था। इलके अलावा फरीदाबाद से पुलिस ने विकास दुबे के एक साथी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि एक घर में विकास दुबे के होने के इनपुर पर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर फरीदाबाद में पुलिस की रेड में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग की। पुलिस ने कानपुर मुठभेड़ में दुबे द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्टल और उत्तर प्रदेश पुलिस से चोरी की गई पिस्टल बरामद की।

कानपुर शूटआउट को 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन यूपी पुलिस अब तक विकास दुबे को पकड़ने में नाकाम रही है। बताया जा रहा है कि इस बीच गैंगस्टर विकास दुबे अपने साथियों के साथ मंगलवार को फरीदाबाद के एक होटल में पहुंचा था। खबरों के मुताबिक, वह किसी और के जरिए होटल में पेमेंट करवाना चाहता था, लेकिन होटल के स्टाफ ने कहा कि पेमेंट करने वाले की आईडी देनी होगी। विकास लंगड़ा कर चल रहा था, यह देखकर लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। जब तक पुलिस होटल पहुंची विकास दुबे फरार हो गया। गौरतलब है कि कनपुर देहात के बिकरू गांव में 2 जुलाई को विकास दुबे और उसके साथियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की थी। इस हमले में एक डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। पुलिस की टीम विकास दुबे के यहां पकड़ने गई थी।

इसे भी पढ़ें- कानपुर शूटआउट: गैंगस्टर विकास दुबे का करीबी अमर दुबे मुठभेड़ में मारा गया, 8 पुलिस कर्मियों की हत्या में था शामिल

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia