दिल्ली NCR में कोहरे ने रोकी रफ्तार, फ्लाइट्स डायवर्ट, देरी से चल रही ट्रेनें, जानें क्या है आगे का अनुमान

आईएमडी ने कई उत्तर भारतीय राज्यों में 'शीत लहर' का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

घने कोहरे ने दिल्ली को बुधवार को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में विजिबिलिटी कम हो गई और यातायात की आवाजाही प्रभावित हुई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर सुबह साढ़े पांच बजे विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) द्वारा यात्रियों के लिए बुधवार को जारी एडवाइजरी में कहा गया है, चंडीगढ़, वाराणसी और लखनऊ में खराब मौसम के कारण उड़ानें डायवर्ट की जा रही हैं या दिल्ली लौट रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करीब 20 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ट्वीट किया, आईएनएसएटी 3डी रैपिड सैटेलाइट इमेजरी पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पूरे हरियाणा में पूर्वी यूपी तक घने कोहरे की परत को दिखाती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में ग्रे सर्कल्ड क्लाउड पैच मध्यम और उच्च बादल हैं, जो मिडिल ट्रोपोस्फेरिक लेवल से जुड़े हैं।

शहरों के अनुसार सबसे कम विजिबिलिटी रिपोर्ट साझा करते हुए, आईएमडी ने कहा कि सुबह 8.30 बजे दर्ज की गई विजिबिलिटी अमृतसर, हिसार, गंगानगर, पंतनगर, बरेली, बहराइच, गोरखपुर में 25 मीटर विजिबिलिटी दिखाई, जबकि लुधियाना, करनाल, चूरू, वाराणसी में 50 मीटर दर्ज की गई। इसके अलावा, पटना, पूर्णिया, अगरतला और अंबाला, भिवानी, लखनऊ और फुर्सतगंज में 200 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई।


आईएमडी ने कई उत्तर भारतीय राज्यों में 'शीत लहर' का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia