बड़ी खबर LIVE: असम में प्रसाद खाने के बाद 80 से अधिक लोग बीमार, 6 की हालत गंभीर, अधिकतर महिला और बच्चे

असम में धेमाजी जिले के जोनाई इलाके में एक धार्मिक समारोह में प्रसाद खाने के बाद महिलाओं और बच्चों सहित 80 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इनमें से 6 की हालत गंभीर है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

07 Jul 2023, 11:03 PM

दिल्ली में बेटे ने बुजुर्ग मां की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार को एक 64 वर्षीय महिला की उसके बेटे ने हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी 38 वर्षीय रिंकू देओल को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, रिंकू का कथित तौर पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक पीसीआर कॉल मिली। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि रोहिणी में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की गई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को महिला गंभीर रूप से घायल मिली। महिला को तत्काल इलाज के लिए बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। केएनके मार्ग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला की हत्या कथित तौर पर उसके बेटे रिंकू ने की है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि रिंकू का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज चल रहा है। अधिकारी ने कहा, आगे की जांच चल रही है और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

07 Jul 2023, 11:03 PM

जम्मू के रामबन जिले में वाहन नदी में गिरा, तीन लोगों की मौत

जम्मू के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मेहर और कैफेटेरिया मोड़ इलाकों के बीच वाहन नदी में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस, एसडीआरएफ और स्वयंसेवकों द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने कहा कि घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है।

07 Jul 2023, 10:30 PM

असम में प्रसाद खाने के बाद महिलाओं और बच्चों सहित 80 से अधिक लोग बीमार पड़े, 6 की हालत गंभीर

असम में धेमाजी जिले के जोनाई इलाके में एक धार्मिक समारोह में प्रसाद खाने के बाद महिलाओं और बच्चों सहित 80 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि डेकापम पीएचसी, जोनाई और जिला मुख्यालय से चिकित्सा टीमें गांव पहुंच गयी हैं. शुरुआत में हमें संदेह था कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला है। उनमें से कुछ ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। 6 की हालत गंभीर है।


07 Jul 2023, 10:30 PM

तटरक्षक बल ने खराब मौसम में लक्षद्वीप द्वीप समूह में गंभीर रूप से घायल 48 वर्षीय व्यक्ति को सफलतापूर्वक बचाया

07 Jul 2023, 9:03 PM

BJP राहुल गांधी को दोषी ठहराने के लिए भयावह साजिश रच रही है, क्योंकि पीएम मोदी उनसे डरते हैंः अधीर रंजन

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हाई कोर्ट का फैसला निराशाजनक है, लेकिन साथ ही हम फैसले का पालन करेंगे। हमारे लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की गुंजाइश है। हर कोई जानता है कि सत्तारूढ़ सरकार हमारे नेता राहुल गांधी को दोषी ठहराने के लिए एक भयावह साजिश रच रही है, क्योंकि पीएम मोदी उनसे डरते हैं।


07 Jul 2023, 8:57 PM

हर तरह के हमलों के बाद भी राहुल गांधी सही रास्ते पर चल रहे हैं, हम सब उनके साथ हैंः भूपेश बघेल

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले पर गुजरात हाई कोर्ट के फैसले पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने का मौका नहीं दिया गया...उन्हें इस मामले ('मोदी उपनाम') में अधिकतम सजा दी गई है. . उनसे आवास खाली करने को कहा गया, फिर भी राहुल गांधी सही रास्ते पर चल रहे हैं और हम सब उनके साथ हैं.

07 Jul 2023, 8:25 PM

TMC ने बंगाल गवर्नर पर लगाया लोगों से BJP को वोट देने की अपील करने का आरोप  

टीएमसी नेता मदन मित्रा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर बीजेपी के लिए वोट मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यपाल कैसे प्रचार कर सकते हैं और लोगों से बीजेपी के लिए वोट करने का आग्रह कर सकते हैं। क्या वह कानून से ऊपर हैं?...उन्हें तुरंत बंगाल से बाहर निकाला जाना चाहिए क्योंकि वह बंगाल के मतदाता नहीं हैं।


07 Jul 2023, 8:23 PM

कर्नाटक के मंगलुरू में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, खेतों और घरों में घुसा पानी

07 Jul 2023, 7:47 PM

ओडिशा से कैंटर में लाया जा रहा 1 करोड़ का गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। क्राइम ब्रांच टीम ने ओडिशा से एक कैंटर में नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर लाया जा रहा करीब 220 किलो गांजा बरामद करके दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत तकरीबन 1.10 करोड़ बताई जा रही है। पकड़े गए अपराधी अंतरराज्यीय गांजा तस्कर हैं।


07 Jul 2023, 7:38 PM

अधीर रंजन चौधरी: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव बंद होने चाहिए

07 Jul 2023, 7:21 PM

प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द अपमानजनक हो सकते हैं, लेकिन देशद्रोह नहीं : कर्नाटक हाईकोर्ट

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक बड़े फैसले में कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना हो सकते हैं, लेकिन देशद्रोह के दायरे में नहीं आते।


07 Jul 2023, 7:20 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री ने मनरेगा मजदूरी दर में बढ़ोतरी की मांग की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के लिए मजदूरी दर को राज्य द्वारा अधिसूचित दर के समान 381.06 रुपये तक बढ़ाने की मांग की।

07 Jul 2023, 7:11 PM

कर्नाटक: मंगलुरु के दक्षिण कन्नड़ में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति, बाढ़ का पानी घरों में घुसा


07 Jul 2023, 7:01 PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 12,000 करोड़ रुपये की 29 विकास योजनाओं का अनावरण किया

07 Jul 2023, 6:46 PM

हरियाणा: युवा कांग्रेस 10 जुलाई से राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी

हरियाणा युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की मांग को लेकर 10 जुलाई से राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की।


07 Jul 2023, 6:43 PM

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री आवास पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले

07 Jul 2023, 6:42 PM

महाराष्ट्र: मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी


07 Jul 2023, 6:26 PM

बालासोर ट्रेन हादसा: CBI ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया, गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने के आरोप

बालासोर ट्रेन हादसा में सीबीआई ने 3 लोगों, सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार मोहंता, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद अमीर खान और तकनीशियन पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने के आरोप लगाए गए हैं।

07 Jul 2023, 6:19 PM

मैकडॉनल्ड्स पर महंगाई की मार, खाद्य पदार्थों में नहीं मिलेगा टमाटर

टमाटर की कीमतों में जारी उछाल के कारण दिल्ली में मैकडॉनल्ड्स ने एक नोटिस जारी कर अपने खाद्य पदार्थों में टमाटर नहीं शामिल करने के बारे में बताया है।


07 Jul 2023, 6:17 PM

कर्नाटक: मुझे 100 प्रतिशत विश्वास है कि हम राजकोषीय अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ राज्य में सभी गारंटी लागू करेंगे: CM सिद्धारमैया

07 Jul 2023, 6:16 PM

गोरखपुर: पीएम मोदी ने दो वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी


07 Jul 2023, 6:03 PM

वडोदरा में अटल ब्रिज से गुजरती कार के ऊपर गिरे कंक्रीट के टुकड़े

गुजरात के वडोदरा में सबसे लंबे फ्लाईओवर अटल ब्रिज से गुजरती कार के ऊपर कंक्रीट के टुकड़े गिरे। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 5 जुलाई की रात को ब्रिज के नीचे बिजी योगा सर्कल में हुई। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हाल ही में एक अन्य मामले में ब्रिज के ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया था। 

07 Jul 2023, 5:55 PM

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामला: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया


07 Jul 2023, 5:35 PM

हल्द्वानी के चोरगलिया में बरसाती नाले भी उफान पर, बह गई कार

पहाड़ों पर पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई जगहों पर लैंडस्लाइड और जलभराव की खबरें भी सामनें आ रही है।

07 Jul 2023, 5:31 PM

असम में परिसीमन आपत्ति को लेेकर चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपेगी कांग्रेस

असम में परिसीमन प्रक्रिया पर बढ़ती आपत्ति के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि इस प्रक्रिया के लिए राजनीतिक दायरे में व्यापक सहमति की जरूरत है और पार्टी इसको लेकर चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपेगी।


07 Jul 2023, 5:29 PM

अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP ने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा दोहराने के लिए चुनाव आयोग से संपर्क किया है: प्रफुल्ल पटेल

07 Jul 2023, 5:28 PM

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: दिल्ली की अदालत ने बृजभूषण सिंह को 18 जुलाई को तलब किया


07 Jul 2023, 5:27 PM

एनसीपी में कोई विभाजन नहीं है, पार्टी का बहुमत अजित पवार के समर्थन में: प्रफुल्ल पटेल

07 Jul 2023, 5:14 PM

बीजेपी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में चुनाव प्रभारियों के नामों की घोषणा की


07 Jul 2023, 5:07 PM

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राज्य की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

07 Jul 2023, 4:36 PM

वाराणसी में भारी बारिश हुई, जहां PM मोदी आज 12,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करने वाले हैं


07 Jul 2023, 3:43 PM

राहुल गांधी पर गुजरात HC के फैसले को कांग्रेस ने बताया निराशजनक, कहा- ये अप्रत्याशित नहीं

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कांफ्रेंस करके गुजरात कोर्ट के फैसले को निराशजनक बताया है। साथ ही कहा कि ये अप्रत्याशित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय का इंतजार 66 दिनों से कर रहे थे। ये अपील 25 अप्रैल को फाइल की गई थी। जो ये याचिकाकर्ता है शिकायतकर्ता है, वो खुद कैसे मानहानी शिकार हुआ, कृप्या बताए जाए। इसका आज तक उत्तर नहीं मिला, इन व्यक्तियों की मानहानी कैसे हुई। मैंने सवाल पूछा था कि याचिकाकर्ता को कैसे इससे नुकसान पहुंचा, लेकिन इसका जवाब भी नहीं मिला।

उन्होंने आगे कहा कि मानहानी कानून को पूरी तरह से दुरुपयोग किया गया है। कितना भी प्रहार करे, कितना भी जेल से डराए। मुझे नहीं लगता है कि राहुल गांधी इससे डरने वाले हैं। राहुल गांधी सत्य के निडर यात्री हैं। वो बीजेपी का झूठ का पर्दाफाश करते रहेंगे। झूठ का पर्दाफाश होने के बाद सरकार घबराई रहती है। सरकार नोटबंदी, चीन का मुद्दा, आज की आर्थिक स्थिती का मुद्दा हो, सरकार इन मुद्दों को भूलाने और डावर्ट करने के लिए इस तरह का मुद्दा बनाती है। मुझे विश्वास है न्यायपालिका पर, सत्य का ही साथ देगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया जाएगा।

07 Jul 2023, 3:32 PM

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर नृत्य और संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर नृत्य और संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


07 Jul 2023, 3:28 PM

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर स्थित गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लिया

07 Jul 2023, 3:14 PM

राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है, और आगे भी लड़ते रहेंगे- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है, और आगे भी लड़ते रहेंगे। सच यह है कि ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल "भाई", विजय माल्या, जतिन मेहता जैसे भगोड़े, मोदी सरकार के निगरानी में जनता के पैसे  लेकर, संदिग्ध रूप से विदेश पहुंच गए।

खड़गे ने कहा कि बीजेपी ने उनको तो आज़ाद कर दिया, पर झूठ की चालें चल, एक राजनैतिक साज़िश के तहत, श्री राहुल गाँधी को कठघरे में खड़ा कर, संसद से निलंबित करा दिया। बीजेपी के राज में पहले भ्रष्टाचारी बाहर भागते हैं, और दूसरी तरफ़ मोदी जी की पार्टी भष्टाचार के आरोपित लोगों को बीजेपी के "स्वच्छ भारत अभियान" के तहत वॉशिंग मशीन में धोकर, सत्ता हथियाने का खेल खेलती हैं। 


07 Jul 2023, 2:54 PM

तेलंगाना: क्रिकेटर एमएस धोनी के प्रशंसकों ने आज उनके जन्मदिन पर हैदराबाद में उनका 50 फीट से अधिक लंबा कटआउट लगाया

07 Jul 2023, 2:44 PM

छत्तीसगढ़ में जो 36,000 करोड़ का PDS घोटाला हुआ था, उसकी जांच क्यों नहीं कराई- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस एक संस्था है, संस्था भ्रष्ट कैसे हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो बातें कही उससे पहले छत्तीसगढ़ में जो 36,000 करोड़ का PDS घोटाला हुआ था। उसकी जांच क्यों नहीं कराई।


07 Jul 2023, 2:24 PM

देश में राहुल गांधी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता- राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावास

राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावास ने कहा कि देशभर में कांग्रेस कमेटियां विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। देश की जनता सड़कों पर उतर रही है। आज आप (भाजपा) कांग्रेस और राहुल गांधी को इसलिए षड्यंत्र में फंसा रहे हैं, क्योंकि बीजेपी के लोग कांग्रेस और राहुल गांधी से डरते हैं। देश में राहुल गांधी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने एक व्यक्ति के खिलाफ बयान दिया, किसी जाति को निशाना नहीं बनाया। ये साजिश बीजेपी को महंगी पड़ेगी, उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हम इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

07 Jul 2023, 2:09 PM

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, बिष्णुपुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने की फायरिंग, किशोर की हुई मौत

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बिष्णुपुर जिले में ताजा हिंसा हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, बंदूकधारियों ने फौबाकचाओ इलाके में अंधाधुंध गोलीबारी की। इस दौरान एक किशोर छिपने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसे गोली लग गई। फायरिंग के बाद नाराज लोग सड़कों पर उतर आए।


07 Jul 2023, 1:38 PM

जम्मू-कश्मीर: नुनवान बेस कैंप पर खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है

07 Jul 2023, 1:03 PM

पटना (बिहार): कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 'मोदी सरनेम' मामले पर सुनाए गए फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया


07 Jul 2023, 12:45 PM

तेलंगाना: फलकनुमा एक्सप्रेस के 3 डिब्बों में आग लग गई, जिसके बाद ट्रेन को रोका गया 

तेलंगाना: फलकनुमा एक्सप्रेस के 3 डिब्बों में आग लग गई, जिसके बाद इसे रोक दिया गया। सभी यात्री ट्रेन से उतर गए हैं किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

07 Jul 2023, 12:30 PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य का बजट पेश किया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य का बजट पेश किया। कुल व्यय 3,27,747 करोड़ रुपये होने का अनुमान है जिसमें राजस्व व्यय 2,50,933 करोड़ रुपये, पूंजीगत व्यय 54,374 करोड़ रुपये और ऋण चुकौती 22,441 करोड़ रुपये शामिल है।


07 Jul 2023, 12:00 PM

दिल्ली में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने वाली राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के बाद दिल्ली में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

07 Jul 2023, 11:46 AM

गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की प्रतिक्रिया

गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि न्याय नहीं मिला। ये लोकतंत्र की हत्या है। मगर फिर भी पूरा देश और विपक्ष राहुल जी के साथ खड़ा है।


07 Jul 2023, 11:18 AM

गुजरात HC का 'मोदी उपनाम' टिप्पणी के खिलाफ मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार

गुजरात हाईकोर्ट ने 'मोदी उपनाम' टिप्पणी के खिलाफ मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार करते हुए सत्र न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा। इस फैसले का मतलब यह है  कि सत्र न्यायालय द्वारा राहुल गांधी को सुनाई गई दो साल की सजा बरकरार रहेगी। हाईकोर्ट ने कहा कि इसका सुस्थापित सिद्धांत है कि निचली अदालत के दोषसिद्धि के फैसले पर रोक कोई नियम नहीं है, बल्कि एक अपवाद है, जिसका सहारा दुर्लभ मामलों में लिया जाना चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक रैली के दौरान 'मोदी सरनेम' को लेकर बयान दिया था। इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। चार साल बाद 23 मार्च को सूरत की निचली अदालत ने राहुल को दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी।

सूरत कोर्ट द्वारा फैसला आने के बाद जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत लोकसभा सचिवालय की ओर से राहुल की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी। राहुल केरल के वायनाड से सांसद थे।

जनप्रतिनिधि कानून में प्रावधान क्या है?

जनप्रतिनिधि कानून में प्रावधान है कि अगर किसी सांसद और विधायक को किसी मामले में 2 साल या उससे ज्यादा की सजा होती है, तो उनकी सदस्यता (संसद और विधानसभा से) रद्द हो जाती है। इतना ही नहीं सजा की अवधि पूरी करने के बाद 6 साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य भी हो जाते हैं।

07 Jul 2023, 10:14 AM

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील के दारमा घाटी में फटा बादल

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील के दारमा घाटी में बादल फट गया है। SDM ने बताया, "अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है।"


07 Jul 2023, 10:13 AM

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम होने के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित  

07 Jul 2023, 9:55 AM

मध्य प्रदेश: भोपाल में सब्जियों की कीमतों में वृद्धि होने से लोगों को परेशानी हो रही

मध्य प्रदेश के भोपाल में सब्जियों की कीमतों में वृद्धि होने से लोगों को परेशानी हो रही है। एक विक्रेता ने बताया, "टमाटर 150-160 रुपए किलो बिक रहा है और  सभी सब्जी भी महंगी हो गई है। सभी सब्जी बाहर से आ रही है इस वजह से सब्जी महंगी बिक रही है।"


07 Jul 2023, 9:48 AM

मणिपुर में जो हो रहा है वो एक त्रासदी है- कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि मणिपुर में जो हो रहा है वो एक त्रासदी है। प्रधानमंत्री को बहुत पहले ही मणिपुर जाना चाहिए था। केंद्रीय गृह मंत्री को लगातार मणिपुर जाना चाहिए था, जब तक वहां शांति नहीं हो जाती। हम इस मुद्दे को संसद में निरंतर उठाएंगे। जहां तक अमेरिकी राजदूत का सवाल है, भारत में कई चुनौतियां हैं पर भारत ने कभी भी अपने आंतरिक मामलों में किसी भी बयान की सराहना नहीं की है। अमेरिका में गन वायलेंस होती है, हमने कभी अमेरिका को ये नहीं कहा कि हमसे आप सीख लीजिए कि कैसे स्थिति पर नियंत्रण लिया जाए। शायद नए राजदूत के लिए भारत-अमेरिका संबंधों के इतिहास का संज्ञान लेना महत्वपूर्ण है।

07 Jul 2023, 9:40 AM

कर्नाटक: मंगलुरु में लागातार हो रही बारिश के कारण शहर में कई जगह भारी जलजमाव


07 Jul 2023, 9:40 AM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज दोपहर 12 बजे राज्य का बजट पेश करेंगे

07 Jul 2023, 9:09 AM

कर्नाटक: मंगलुरु में लागातार हो रही बारिश के कारण शहर में कई जगह भारी जलजमाव


07 Jul 2023, 8:23 AM

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे

07 Jul 2023, 8:18 AM

केरल: तिरुवनंतपुरम में आज बारिश हुई 

केरल के तिरुवनंतपुरम में आज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार तिरुवनंतपुरम में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है।


07 Jul 2023, 7:59 AM

उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, 15 करोड़ 60 लाख रुपए का डोडा बरामद

उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 15 करोड़ 60 लाख रुपए का डोडा बरामद किया है। मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 5 मोबाइल और 203 अफीम की बोरियां बरामद की गई हैं। सूचना के आधार पर कल रात रेड की गई थी, जिसमें ये अवैध माल पकड़ा गया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia