यूपी में छेड़खानी की रिपोर्ट नहीं लिखने पर प्रियंका गांधी का हमला, वीडियो शेयर कर बोलीं- ये है योगी की पुलिस

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं और कानून के रखवाले ही लोगों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

योगीराज में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। इतना ही नहीं कानून के रखवाले ही लोगों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं। इसका एक वीडियो सामने आया है। कांग्रेस कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडियो ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ थाने में इस तरह का व्यवहार हो रहा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे, दूसरी तरफ कानून के रखवालों का ये बर्ताव। महिलाओं को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी है उनकी बात सुनना।”

कांग्रेस महासचिव ने जो वीडियो शेयर किया है उसे उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक थाने का बताया है, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह राज्य में किस स्थान का वीडियो का है। जिस वीडियो को प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है, उसमें थाने में बैठा एक पुलिस कर्मी लड़की के पहनावे पर सवाल खड़े कर रहा है।

वीडियो के मुताबिक, एक लड़की अपने साथ हो रही छेड़खानी की श‍िकायत करने के ल‍िए अपनी मां के साथ थाने पहुंची। पीड़िता की लड़की का कहना था कि उसके साथ मोहल्ले के तीन लड़कों ने छेड़खानी की और जब इसका विरोध भाई ने किया तो उसकी पिटाई भी की गई है। लेकिन थाने में बैठे पुलिसर्मी पीड़िता की दर्द से कोई लेना देना नहीं है। वो पीड़ित लड़की के पहनावे पर ही सवाल उठा दिया।


थाना में बैठे पुलिसकर्मी ने पीड़ित लड़की से पूछा कि हाथों में पांच-पांच अंगूठी और कड़ा पहने हुए हो, इसी से पता चलता है तुम क्या हो? तभी लड़की के साथ गई मां ने कह द‍िया क‍ि जेवर तो सभी लोग पहनते हैं। इस पर पुलिसकर्मी भड़क गए।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने अभी हाल में यूपी में अपराधों के बढ़ते आंकड़े को लेकर प्रदेश की योगी सरकार को लगातार घेर रही हैं। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। मगर यूपी बीजेपी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?”

इसे भी पढ़ें: यूपी में बढ़ते अपराध से आहत प्रियंका ने सीएम योगी से पूछा सवाल, क्या अपराधियों के सामने कर दिया है आत्मसमर्पण

29 जून: प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में सुल्तानपुर में गोलियों से भूनकर युवक की हत्या, उन्नाव जेल में पिस्तौल लहराता दिखा कैदी, नाबालिग लड़की को घर से अगवाकर के 4 लोगों ने गैंगरेप किया, बागपात में फैक्ट्री मालिक को गोली मारकर हत्या और बुलंदशहर में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार पर चढ़ा दी गाड़ी जैसे वारदातों का जिक्र किया था।

19 जून: प्रियंका गांधी ने कहा था, “उत्तर प्रदेश में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। आदमी को जिंदा जला दिया जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं। यूपी सरकार औरतों और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी?”

14 जून: आगरा में को हुई बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या, अलीगढ़ में महिला को जिंदा जलाने की वारदात और अलीगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या जैसी अपराधिक घटनाओं का जिक्र किया था।

इसे भी पढ़ें: बढ़ते क्राइम पर प्रियंका का सीएम योगी पर हमला, कहा- मासूमों पर दरिंदगी जारी, लेकिन सत्ता की राग दरबारी आंखें बंद

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia