विकास दुबे एनकाउंटर पर प्रियंका गांधी बोलीं- अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वालों का क्या?

कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर प्रियंका गांधी ने भी उसे संरक्षण देने वालों पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ​ट्वीट कर कहा कि अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या करने का आरोपी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से कानपुर ले जाते समय कार पलटने के बाद भागने की कोशिश में शुक्रवार को मारा गया है। इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?

वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा है कि अब विकास और राजनेताओं और पुलिस अफसरों का संपर्क उजागर नहीं हो पाएगा। विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि जिसका शक था वह हो गया। विकास दुबे का किन-किन राजनीतिक लोगों से, पुलिस और अन्य शासकीय अधिकारियों से संपर्क था, अब उजागर नहीं हो पाएगा। पिछले तीन-चार दिनों में विकास दुबे के दो अन्य साथियों का भी एनकाउंटर हुआ है लेकिन तीनों एनकाउंटर का पैटर्न एक समान क्यों है?


दिग्विजय सिंह ने जांच की मांग करते हुए कहा कि यह पता लगाना आवश्यक है विकास दुबे ने मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर को सरेंडर के लिए क्यों चुना? मध्य प्रदेश के कौन से प्रभावशाली व्यक्ति के भरोसे वो यहां उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने आया था?

गौरतलब है कि कानपुर जिला मुख्यालय से करीब 38 किमी दूर चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू में बीते शुक्रवार (2-3 जुलाई की रात) को विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। इस दौरान कुख्यात विकास और उसके साथियों ने हमला कर दिया था, जिसमें सीओ, एसओ सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

इसे भी पढ़ें: विकास दुबे के एनकाउंटर का क्या है सच? मुठभेड़ से कुछ देर पहले रोक दी गई थी ट्रैफिक, उठे सवाल

विकास दुबे बच जाता तो गिर जाती योगी सरकार? अखिलेश यादव बोले- कार पलटी नहीं, राज खुलने से, सरकार पलटने से बचाई गई

मुठभेड़ में मारा गया कानपुर शूटआउट का मास्टरमाइंड विकास दुबे, STF की गाड़ी पलटने के बाद एनकाउंटर

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 10 Jul 2020, 11:59 AM