राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं को संदेश, ‘फर्जी एग्जिट पोल से न हों निराश, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण, रहें सतर्क’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। आप डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं। फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।”

इससे पहले 20 मई को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया था कि वे अफवाहों और एक्जिट पोल पर ध्यान न दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहें।


ऑडियो मैसेज में प्रियंका गांधी ने कहा था, “प्यारे कार्यकर्ताओं, बहनों और भाइयों, अफवाहों और एग्ज़िट पोल से हिम्मत मत हारिए। ये आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही हैं। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बनती है। स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग सेंटर में डटे रहिए और चौकन्ने रहिए। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी मेहनत और आपकी मेहनत फल लाएगी।”

इसे भी पढ़ें: प्रियंका का कार्यकर्ताओं को संदेश, ‘अफवाहों और एग्जिट पोल पर न दें ध्यान, डरे नहीं स्ट्रांग रूम पर डटे रहें

वहीं मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने भी एग्जिट पोल को लेकर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि यह एग्जिट पोल नहीं, मनोरंजन पोल है। पोल तो 23 मई को खुलेगी। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि एग्जिट पोल की जो परंपरा बनाई गई है, इनके रुझानों पर ही जश्न मना लो। सच्चाई 23 तारीख को सामने आएगी।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ का तंज, कहा- ये एग्जिट पोल नहीं, ‘मनोरंजन पोल’ है, असली पोल 23 मई को खुलेगी


ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि बीजेपी और पीएम मोदी के पक्ष में पहले जो लहर नहीं दिख रही थी वो अचानक एग्जिट पोल आते-आते कैसे लहर बना दी गई।

इसे भी पढ़ें: चुनाव में हवा भी नहीं थी तो एग्जिट पोल में लहर कहां से आई, आखिर कौन जांचेगा प्रामाणिकता

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 22 May 2019, 2:18 PM