समस्तीपुर छेड़खानी मामले में तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को घेरा, बोले- राज्य में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकला

बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जातीय आधार पर की जाती है।

समस्तीपुर छेड़खानी मामले में तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को घेरा, बोले- राज्य में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकला
i

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने समस्तीपुर में नाबालिग लड़की के साथ कथित सरेआम छेड़खानी की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को बिहार सरकार पर निशाना साधा और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट पर हमला

तेजस्वी यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा कि यह घटना “प्रत्यक्ष प्रमाण है कि बीजेपी शासित बिहार में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ऐसी घटनाओं को “छिटपुट” बताकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करेंगे।

बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जातीय आधार पर की जाती है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार मामले को दबाने का प्रयास कर सकती है।

पुलिस के कब्जे में चार आरोपी

इस बीच, समस्तीपुर पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के छह घंटे के भीतर मामले में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार शर्मा, राहुल कुमार, सुभाष सहनी और अवधेश पासवान के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मामले में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए