मध्य प्रदेश से गुजरने वाली दो ट्रेन में लगी आग, तेलंगाना एक्‍सप्रेस, खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी हुई हादसे का शिकार

मध्य प्रदेश से गुजरने वाली दो ट्रेनों में शनिवार को आग लग गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्यप्रदेश से गुजरने वाली दो ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। पहली घटना शनिवार को ग्वालियर के पास घटी, जहां उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस (19666) के इंजन में सिथौली रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई। लोको पायलट ने सिथौली में ट्रेन रोक दी। इंजन में लगी आग को बुझाया गया, इसके बाद इसे बदलकर दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को खजुराहो के लिए रवाना किया गया।

रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और स्थिति पर काबू पाया। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिस पर जल्द ही काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।"


इससे पहले नई दिल्ली से हैदराबाद जा रही 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगी। ट्रेन छिंदवाड़ा के पांढुर्णा रेलवे स्टेशन से नागपुर की ओर जा रही थी। पांढुर्णा से 1 किलोमीटर बाद पैंट्री कार से धुआं और लपटें उठती देखी गईं। ट्रेन को रोककर यात्रियों को नीचे उतारा गया। आग बुझाई गई, इसके बाद इसे आगे के लिए रवाना किया गया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia