कौन है अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहन? रेपिस्ट कुलदीप सेंगर की समर्थक, पीएम मोदी के साथ भी फोटो

पुरुष आयोग नामक संस्था की अध्यक्ष बरखा त्रेहन ने पिछले साल बीजेपी के पूर्व विधायक और उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर का सपोर्ट किया था। सेंगर के समर्थन में उसने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था और उसके बेल अधिकार और सजा के निलंबन का समर्थन किया था।

अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहन रेपिस्ट कुलदीप सेंगर की समर्थक, पीएम मोदी के साथ भी फोटो
i

दिल्ली के जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा जबरन हटाए जाने के बाद उनकी जगह अनशन शुरू करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके पर आज एक महिला ने स्याही फेंक दी, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। इस घटना के बाद चर्चा में आई महिला का नाम सामने आ गया है। यह महिला बरखा त्रेहन है। बरखा त्रेहन पिछले दिनों बलात्कारी कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में खड़े होने के लिए भी चर्चा में आई थीं।

बरखा त्रेहन रेपिस्ट सेंगर समर्थक

फैक्ट चेक वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने स्याही फेंकने की घटना के बाद हमलावर महिला की पहचान बताते हुए लिखा कि अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकती दिख रही महिला बरखा त्रेहन है। वह मोदी भक्त है और मेन्स राइट एक्टिविस्ट भी है। वह हाल ही में रेप के दोषी कुलदीप सेंगर का समर्थन करने के लिए जंतर-मंतर पर थीं। साथ ही बरखा त्रेहन ने पीएम मोदी को राखी भी बांधी थी। जुबैर ने इस दावे के साथ बरखा के कई पुराने पोस्ट भी शेयर किए हैं।


पुरुष आयोग की फाउंडर

बरखा त्रेहन के सोशल मीडिया अकाउंट के अनुसार, वह एक समान अधिकार एक्टिविस्ट है और जेंडर-न्यूट्रल समाज में विश्वास करती हैं। वह पुरुषों के पक्ष में बोलती है। वह खुद को पुरुष आयोग की फाउंडर बताती है। लिंक्डिन पर उसने खुद को एक्टिविस्ट, पुरुषों की आवाज उठाने वाली कार्यकर्ता, पुरुष आयोग की फाउंडर, एंटरप्रेन्योर, इगैलिटेरियन, कॉन्स्टिट्यूशनलिस्ट भी बताया है।

रेपिस्ट सेंगर के समर्थन में प्रोटेस्ट

पुरुष आयोग नामक संस्था की अध्यक्ष बरखा त्रेहन ने पिछले साल बीजेपी के पूर्व विधायक और उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर का सपोर्ट किया था। सेंगर के समर्थन में उसने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी किया था। उसने सेंगर के बेल के अधिकारों और सजा के निलंबन का समर्थन किया था। उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर की उम्रकैद की सजा को सस्पेंड करने के विरोध पर बरखा त्रेहन ने कहा था कि हमें कोर्ट के आदेश का सम्मान करना चाहिए। रेप पर पॉलिटिक्स बंद होनी चाहिए। तब उनके हाथों में आई सपोर्ट कुलदीप सेंगर के बोर्ड भी दिखाई दिए थे।

इसे भी पढ़ेंः जंतर-मंतर पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने स्याही फेंकी, धरना स्थल पर उमड़ी भारी भीड़


गौरतलब है कि सीजेपी के प्रदर्शन में घुसकर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहन को प्रदर्शकारियों ने पकड़कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद बरखा त्रेहन ने स्याही फेंकने के बाद खुद के साथ मारपीट होने का आरोप लगाया। जब पुलिस उसे हिरासत में लेकर जंतर-मंतर से बाहर जा रही थी, तब उसने कहा कि उसे मारा गया है। इस दौरान जब मीडिया ने उससे स्याही फेंकने का कारण पूछा को उसने जयश्रीराम के नारे लगाए। सूत्रों के अनुसार, त्रेहन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन यह अभी साफ नहीं है कि पुलिस ने उसके खिलाफ कोई केस दर्ज किया या नहीं।

इसे भी पढ़ेंः राहुल गांधी ने सोनम वांगचुक को जबरन हटाने को बताया गलत, कहा- मोदी सरकार के मुख्य सिद्धांत असत्य और हिंसा

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए