सिनेमा

जावेद अख्तर के बाद समीर भी पीएम मोदी की बायोपिक का पोस्टर देख भड़के, लगाए ये आरोप 

समीर ने ट्वीट कर लिखा- मुझे हैरत है अपना नाम पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म में देखकर। मैंने ऐसी किसी फिल्म मैं कोई गाना नहीं लिखा है। बता दें कि फिल्म की क्रेडिट लाइन में समीर का नाम है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ पर विवादों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। फिल्म रिलीज होने में देर है लेकिन इसके पोस्टर को देख कई लोग हैरान और परेशान हैं। जावेद अख्तर के बाद अब गीतकार समीर ने भी फिल्म में अपने नाम को देखकर हैरानी जताई है। गीतकार समीर ने ट्वीट कर कहा है कि, मैनें इस फिल्म के लिए कोई गाना नहीं लिखा है।

समीर ने ट्वीट कर लिखा- मुझे हैरत है अपना नाम पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म में देखकर। मैंने ऐसी किसी फिल्म मैं कोई गाना नहीं लिखा है। बता दें कि फिल्म की क्रेडिट लाइन में समीर का नाम है।

समीर से पहले गीतकार जावेद अख्तर ने भी फिल्म में अपना नाम देखकर हैरानी जताई थी। अख्तर ने भी ट्वीट कर कहा था कि मैंने इस फिल्म के लिए कोई गाना नहीं लिखा है। लेकिन मेरा नाम पोस्टर में है। जावेद अख्तर ने लिखा, 'मैं फिल्म के पोस्टर पर अपना नाम देखकर हैरान हूं। मैंने फिल्म के लिए कोई भी गाना नहीं लिखा है।'

बता दें कि पीएम मोदी की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार कर रहे हैं। विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी की भूमिका में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। लोकसभा चुनाव से पहले 5 अप्रैल को यह फिल्म रिलीज होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी