सिनेमा

जब अमिताभ बच्चन के घर में घुसा चमगादड़ तो उड़े उनके होश! बोले- कोरोना तो पीछा ही नहीं छोड़ रहा

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक चमगादड़ के उनके कमरे में घुसने की बात की जानकारी लोगों को दी है। अपनी एक तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ब्रेकिंग न्यूज! इस घंटे की बड़ी खबर, एक चमगादड़, हां एक चमगादड़ अभी-अभी मेरे कमरे में घुस आया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस कोहराम मचा रहा है। लोग कोरोना से दहशत में हैं। कोरोना की उत्पत्ति चमगादड़ से हुई है। ऐसे में अब हर कोई चमगादड़ को देख या उसके नाम सुनकर सतर्क हो जाता है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने चमगादड़ से जुड़ी अघटना के बार में जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर एक बात सामझा की है।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक चमगादड़ के उनके कमरे में घुसने की बात की जानकारी लोगों को दी। अपनी एक तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "ब्रेकिंग न्यूज! इस घंटे की बड़ी खबर...एक चमगादड़, हां एक चमगादड़ अभी-अभी मेरे कमरे में घुस आया। जलसा के तीसरे माले पर, जहां हम सभी बैठकर गपशप कर रहे थे। इससे पहले इस इलाके या मेरे घर या कमरे में पहले कभी नहीं देखा! और हमारा ही घर मिला उसे! कोरोना तो पीछा छोड़ ही नहीं रहा! उड़ उड़ के आ रहा है, कमबख्त!"

अमिताभ के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों संग कई कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने लिखा, "हे भगवान!" अहाना कुमरा लिखती हैं, "हे ईश्वर! कृपया सावधानी से रहिए!" वहीं अभिनेता रोहित रॉय ने लिखा, "यह खतरनाक है!"

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। इसी के माध्यम से वह अपने प्रशंसकों संग हमेशा जुड़े रहते हैं। अमिताभ उन सितारों में से हैं, जो इस मंच के सहारे अपनी दैनिक और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी कई बातें यूजर्स संग साझा करते हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Apr 2020, 10:50 AM IST

  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • हिमाचल प्रदेश: चंबा दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नीचे सड़क में गिरी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

  • ,
  • भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास, 86 सांसदों ने पक्ष में वोट किया

  • ,
  • ‘छात्रों की गूंज’ का प्रयागराज में नया पड़ाव, राहुल गांधी से संवाद के लिए दो लाख युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन