सिनेमा

“अभिमान” के री-मेक में काम नहीं करना चाहते अभिषेक बच्चन

सत्तर के दशक में आयी अमिताभ और जया बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘अभिमान’ का रीमेक बनाने की बात चल रही है। इसके लिए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम की चर्चा है।

अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन (इंसेट में अभिमान फिल्म का एक सीन) /फोटो : Getty Images
अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन (इंसेट में अभिमान फिल्म का एक सीन) /फोटो : Getty Images 

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपने पिता बिग बी यानी अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'अभिमान' के रीमेक में काम नहीं करना चाहते। सत्तर के दशक में रिलीज हुयी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'अभिमान' का रीमेक बनाने की बात चल रही है। इस फिल्म में मुख्य किरदारों के तौर पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम की चर्चा है। फिल्म में काम करने के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न के जवाब में अभिषेक ने कहा कि मुझे और ऐश्वर्या कई बार एक साथ मेरे माता-पिता की किसी भी फिल्म के रीमेक में काम करने के ऑफर आते रहते हैं। अभिमान के रीमेक के लिए भी कहा जाता रहा है लेकिन मैं और ऐश्वर्या ने हमेशा ही यही माना है कि उनके माता-पिता की फिल्मों का जो जादू है, वह वास्तविक ही रहना चाहिए।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined