
‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस और डांसर शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया था, उन्हें मृत अवस्था में मुंबई के Bellevue Multispeciality Hospital (अंधेरी) लाया गया। यह खबर सबसे पहले पत्रकार Vickey Lalwani ने शेयर की और अब बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे राजीव अदातिया, अली गोनी और मीका सिंह ने भी खबर की पुष्टि कर दी है।
Published: undefined
विक्की ललवानी ने अपने पोस्ट में जानकारी दी है कि शेफाली जरीवाला को उनके पति और 3 अन्य लोगों द्वारा अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने कन्फर्म किया है कि “शेफाली को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्हें रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा या किसी अन्य कारण से उनकी मृत्यु हो चुकी थी।”
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined