सिनेमा

प्रिया प्रकाश की मासूमियत के कायल हुए ऋषि कपूर, पूछा- मेरे दौर में क्‍यों नहीं आईं आप

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर की मासूमियत के कायल हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा किआने वाले दिनों में प्रिया वारियर के पास बड़ा स्टारडम होगा। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  वायरल गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर और ऋषि कपूर

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर की मासूमियत के कायल हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर 18 वर्षीया प्रिया वारियर की तारीफ करते हुए बड़े स्टारडम की भविष्यवाणी कर डाली।

उन्होंने ट्वीट किया, “मैं, इस लड़की प्रिया वारियर के स्टारडम को लेकर भविष्यवाणी करता हूं। प्रिया वारियर। अभिव्यक्तिपूर्ण, शर्मीली और नखरीली, साथ ही मासूम भी हैं।”

ऋषि कपूर ने आगे लिखा, “मेरी प्यारी प्रिया, तुम्हारी वजह से मेरी पीढ़ी की दूसरी अभिनेत्रियां परेशान होने वाली हैं। ईश्वर तुम पर कृपा बनाए रखें और मेरी तरफ से शुभकामनाएं।” इसी के साथ ऋषि ने यह भी लिख दिया, “मेरे समय में नहीं आए आप! क्यों?”

त्रिसूर की रहने वाली प्रिया मलयालम फिल्म ‘ओरु आदार लव’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म का गीत ‘माणिक्य मलराया’ प्रिया की पलकें झपकाने के कारण पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल है।

फिल्म का दूसरा टीजर अगले महीने जारी होगा। इसमें वह शरारती फ्लाइंग किस देती नजर आएंगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों को नई तैनाती, सहारनपुर-लखीमपुर समेत कई जिलों में बदलाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली

  • ,
  • राजस्थान नगर निगम चुनाव रिजल्ट: 309 शहरी निकायों के नतीजे आज, 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, मतगणना जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में बाढ़ जैसे हालात, केदारनाथ रोकी गई यात्रा