सिनेमा

अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म का किया एलान, साउथ के इस दिग्गज निर्माता के साथ बनाएंगे फिल्म 'नांधी' का हिंदी रीमेक

नांधी एक क्राइम कोर्टरूम ड्रामा है, जो ना सिर्फ समीक्षकों द्वारा सराही गई थी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। फिलहाल नांधी के हिंदी रीमेक के लिए निर्देशक और स्टारकास्ट फाइनल नहीं किया गया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

अभिनेता अजय देवगन ने अपने फैंस को अपनी नई फिल्म की घोषणा के साथ सरप्राइज गिफ्ट दिया है। जानकारी के मुताबिक तेलुगु हिट फिल्म 'नांधी' के लिए अजय देवगन और दिल राजू ने हाथ मिलाया है। आपको बता दें, नांधी एक क्राइम कोर्टरूम ड्रामा है, जो ना सिर्फ समीक्षकों द्वारा सराही गई थी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। फिलहाल नांधी के हिंदी रीमेक के लिए निर्देशक और स्टारकास्ट फाइनल नहीं किया गया है।

इस रीमेक के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा, "नांधी एक महत्वपूर्ण फिल्म है, जो प्रशासन की खास खामियों को उजागर करती है। ओरिजनल तेलुगु फिल्म प्रभावी था जो लोगों के दिलों को छू गया। दिल राजू और मैंने इसके रीमेक के लिए हाथ मिलाया है, ताकि यह और ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके। फिलहाल स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक बार जब हमारे पास कलाकार और बाकी टीम होगी, तो इस बारे में बाकी बातें करेंगे।"

वहीं, निर्माता दिल राजू ने कहा, "नांधी एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर बनी है और हम इस कहानी को बड़े दर्शकों तक ले जाने के इच्छुक हैं। मैं इस तरह की एक महत्वपूर्ण कहानी पर अजय देवगन के साथ सहयोग करके बहुत खुश हूं। हम फिलहाल प्रारंभिक चरण में हैं।" बता दें, अल्लारी नरेश और वरलक्ष्मी सरथकुमार स्टारर फिल्म नांधी 19 फरवरी 2021 को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक कैदी (अल्लारी नरेश) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर मुकदमा चल रहा है। उस पर हत्या का झूठा आरोप लगाया गया है और वह न्याय के इंतजार में अपना समय जेल में गुजार रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

  • ,
  • ‘नोटबंदी’ के बाद देश ‘वोटबंदी’ का सामना कर रहा है... सचिन पायलट ने एसआईआर को बताया असंवैधानिक

  • ,
  • सिनेजीवन: अर्जुन रामपाल ने मां के बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट और नुसरत भरूचा के रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

  • ,
  • यूपी के बलिया में फूड पॉइजनिंग का कहर: रागी का आटा खाने से 40 लोग बीमार, सेहत से खिलवाड़ पर रहें अलर्ट!

  • ,
  • आशा पारेख: रिजेक्शन की निराशा से निकलकर बनीं दिग्गज अभिनेत्री, सेंसर बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष बन रचा इतिहास