सिनेमा

फिल्म ‘2.0’: अक्षय कुमार का डरावना रूप, मोबाइल फोन रखने वाले हर आदमी को होगा खौफ

अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में दोनों सुपर स्टार एक साथ नजर आएंगे। टीजर की तरह फिल्म का ट्रेलर भी एक्शन और रोमांच से भरपूर है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  फिल्म ‘2.0’ में अभिनेता अक्षय कुमार का डरावना रूप

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। फिल्म 2.0 का ट्रेलर एक साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया। इस फिल्म की थीम टेक्नॉलजी और गुड रोबॉट पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार बेहद खतरनाक रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म की बात करे तो वीएफएक्स शानदार हैं और अक्षय कुमार और रजनीकांत के एक्शन सीन्स भी कमाल के हैं।

Published: undefined

ट्रेलर में दिखाई देता है कि कैसे टेक्नॉलजी जो कभी हमारी सेवा करती थी और हमें जोड़ती थी वही हमारी दुश्मन बन जाती है। इस सुपर विलन का मुकाबला करने के लिए चिट्टी को फिर से सक्रिय किया जाता है। विलन का मुकाबला करने के लिए चिट्टी 2.0 को लाया जाता है। फिल्म में विलेन बने अक्षय कुमार लोगों के मोबाइन फोन्स गायब कर देते हैं और उससे चील का रूप ले लेते हैं और कहते है कि सेल फोन रखने वाला हर व्यक्ति हत्यारा है।

Published: undefined

इस फिल्म में अक्षय कुमार का बेहद खतरनाक लुक दिखाया गया है। इस फिल्म में भले ही लीड रोल सुपरस्टार रजनीकांत कर रहे हों, लेकिन विलेन का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार 'सेंटर ऑफ अट्रैक्शन' होंगे। फिल्म में अक्षय का रोल डॉक्टर रिचर्ड का है। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के डरावने लूक वायरल हो रहे हैं।

Published: undefined

सुबह से ही सोशल मीडिया पर 2.0 Trailer Launch और 2.0 Trailer Day नाम के हैशटैग से ट्रेंड कर रहा है।

बता दें कि फिल्म 2.0 में पहली बार अक्षय और रजनीकांत साथ नजर आएंगे। फिल्म में सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन जैसे स्टार्स भी हैं। फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने दिया है। यह फिल्म 2010 में आई फिल्म रोबोट की सीक्वल है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। ऐश्वर्या की जगह फिल्म 2.0 में एमी जैक्सन नजर आएंगी।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined