66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, ‘अंधाधुन’ बनी बेस्ट हिंदी फिल्म, जानें किसे मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का शुक्रवार को ऐलान किया गया। श्रीराम राघवन निर्देशित ‘अंधाधुन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। ‘खरबस’ को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड ‘पद्मावत’ के घूमर सॉन्ग को दिया गया।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड 'अंधाधुन' को दिया गया है। आयुष्मान खुराना और तब्बू स्टारर इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। इसके अलावा आयुष्मान खुराना को फिल्म (बधाई हो) और विक्की कौशल (उरी) को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है।
वही फिल्म ‘पद्मावत’ को बेस्ट कोरियोग्रफी और संजय लीला भंसाली को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म का अवॉर्ड ‘बधाई हो’ को दिया गया है। साथ ही ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ को बेस्ट बैकग्राउंड म्युजिक का अवॉर्ड मिला है।