सिनेमा

'बिग बी' ने शुरू की 'केबीसी' के नए सीजन की शूटिंग, शेयर की रिहर्सल की झलक

'बिग बी' ने लिखा, "और तैयारी शुरू हो गई है... फिर से लोगों के पास लौटने का वक्त आ गया है... उनके साथ जुड़ने का, जो अपनी जिंदगी और हालात को बेहतर बनाना चाहते हैं... यह एक ऐसा मौका है जो सिर्फ एक घंटे में किसी की जिंदगी बदल सकता है... मेरा प्यार और सम्मान।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के नए सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में रिहर्सल की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'शुरू कर दिया काम।'

दिग्गज अभिनेता ने बताया कि उन्होंने शो की तैयारी शुरू कर दी है, और उन्हें इस बात की खुशी है कि वह फिर से ऐसे लोगों के साथ जुड़ रहे हैं जो कुछ नया सीखना और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं।

'बिग बी' ने लिखा, "और तैयारी शुरू हो गई है... फिर से लोगों के पास लौटने का वक्त आ गया है... उनके साथ जुड़ने का, जो अपनी जिंदगी और हालात को बेहतर बनाना चाहते हैं... यह एक ऐसा मौका है जो सिर्फ एक घंटे में किसी की जिंदगी बदल सकता है... मेरा प्यार और सम्मान।"

'कौन बनेगा करोड़पति' एक लोकप्रिय क्विज शो है, जो अंग्रेजी के शो "हू वॉन्ट्स टु बी ए मिलेनेयर?" का हिंदी रूपांतरण है। इस शो को अमिताभ बच्चन ने लगभग हर सीजन में होस्ट किया है। सिर्फ शो के तीसरे सीजन में शाहरुख खान बतौर होस्ट जुड़े थे।

इस शो में प्रतियोगियों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। हर सवाल के साथ चार विकल्प दिए जाते हैं, जिनमें से एक सही जवाब होता है। अगर उन्हें किसी सवाल का जवाब नहीं आता या वे कंफ्यूज हैं, तो उनके पास कुछ लाइफलाइन होती हैं, जिनका वे इस्तेमाल कर सकते हैं।

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने 6 जुलाई को अपने बेटे अभिषेक बच्चन के बॉलीवुड डेब्यू के 25 साल पूरे होने पर उनके लिए एक सराहना भरा पोस्ट शेयर किया था।

'बिग बी' बेटे अभिषेक की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, "तुम मेरा गर्व हो और तुम्हारे लिए मेरा प्यार कभी खत्म नहीं होगा। तुम अपनी शर्तों पर कामयाबी हासिल कर रहे हो और उससे जो तारीफ और पहचान मिल रही है, उसके तुम वाकई हकदार हो।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह

  • ,
  • दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग: विशेषज्ञों ने दी चयनित शेयरों में निवेश करने और जल्दबाजी से बचने की सलाह

  • ,
  • सिनेजीवन: आलिया ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और दीपावली पर भावुक हुए हिमेश रेशमिया