सिनेमा

Bigg Boss OTT Season 2: आज से OTT पर धमाल मचाएगा बिग बॉस, ये कंटेस्टेंट होंगे शामिल!

'बिग बॉस ओटीटी’ का सीजन 2 आज से JioCinema ऐप पर स्ट्रीम होगा। शो के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था, जिसकी विनर दिव्या अग्रवाल थीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

टीवी पर रियलिटी शो के सुपरहिट होने के बाद अब ‘बिग बॉस’ ओटीटी पर एक बार फिर धामल मचाने को तैयार है। 'बिग बॉस ओटीटी’ का सीजन 2 आज से JioCinema ऐप पर स्ट्रीम होगा। शो के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था, जिसकी विनर दिव्या अग्रवाल थीं।

अब Bigg Boss OTT के दूसरे सीजन को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। जो लॉन्च इवेंट में भी मौजूद थे। लॉन्च इवेंट में बिग बॉस ओटीटी सीज़न 1 की विजेता दिव्या अग्रवाल और बिग बॉस के पिछले सीज़न के प्रतियोगियों सहित कई हस्तियों ने भाग लिया।

आपको बता दें, Bigg Boss OTT 2 का प्रिमियर 17 जून यानी आज होगा। शो को कंटेस्टेंट्स के नामों की अभी आधिकारिक लिस्ट सामने नहीं आई हैं, लेकिन कई ऐसे नाम सामने आए हैं, जिनके बिग बॉस ओटीटी 2 में होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अलग अलग मीडिाया रिपोर्ट्स की मानें तो लिस्ट में सबसे पहला नाम फिल्म ‘वेड’ में अपनी एक्टिंग के लिए पॉपुलर एक्ट्रेस जिया शंकर शामिल हैं। दूसरा नाम ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से पॉपुलर हुईं अंजलि अरोड़ा का है, जिन्हें कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में भी देखा गया था। आवेज दरबार, अविनाश सचदेव, पूजा गोर और अनुराग डोभाल जैसे कुछ स्टार्स के भी शो में हिस्सा लेने की अफवाह उड़ रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला