सिनेमा

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने की जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाई सजा

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन महीनों के लिए जेल भेजने के आदेश दिए हैं। ट्रायल कोर्ट के सामने समझौते की रकम देने में राजपाल नाकाम रहे जिसपर हाईकोर्ट ने कड़ा रूख अपनाया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सजा हुई है। इस मामले में राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन महीनों के लिए जेल भेज दिया है। साथ ही, राजपाल को तुरंत हिरासत में लेने का आदेश पुलिस को दिया। ट्रायल कोर्ट के सामने एक समझौते की रकम देने में यादव नाकाम रहे हैं।

राजपाल और उनकी पत्नी राधा ने 2010 में बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। इस रकम को नहीं चुकाने के कारण एक कंपनी ने राजपाल की कंपनी श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसी साल सुनवाई के दौरान कोर्ट में समझौता हुआ कि राजपाल यादव 10 करोड़ 40 लाख की रकम वापस लौटाएंगे, लेकिन जब उन्होंने समझौते की रकम को नहीं चुकाई तो कोर्ट में उन्हें जेल भेज दिया।

इससे पहले 7 चेक बाउंस होने के एक मामले में भी राजपाल यादव को 6 महीने की सजा हो चुकी है। इस मामले में अदालत ने 23 अप्रैल 2018 को सुनवाई की थी। हालांकि, कोर्ट ने बाद में 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी। वहीं कोर्ट ने राजपाल की पत्नी राधा यादव पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पुण्यतिथि: जब पहली फिल्म के बाद घर से निकलना हुआ था मुश्किल, दुर्गा खोटे ने रूढ़ियों को तोड़कर ऐसे रचा सिनेमाई इतिहास

  • ,
  • ताकत के दम पर लोगों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, UN के लिए रवाना होने से पहले गरजे पेजेश्कियन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: एशियाड में भारत को पहला स्वर्ण, महिला क्रिकेट में श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल

  • ,
  • 'देश और दुनिया में BJP की हो रही थू-थू, धर्म को बचाने की 'जंग' से कम नहीं होगा अगला चुनाव', 'चंदा चोरी' पर अखिलेश

  • ,
  • दिल्ली SIR मामला: वोटर लिस्ट से 47 लाख नाम हटाने के दावे पर SC सख्त, चुनाव आयोग से 2 हफ्ते में मांगा जवाब