सिनेमा

एक दूसरे को प्रेरित कर महिलाएं चाहें तो बदलाव ला सकती हैं: मलाइका अरोड़ा

फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं को हर रोज कई मुद्दों का सामना करना पड़ता है और महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना, उनके लिए लड़ाई लड़ना जरूरी है। 

फोटो: IANS
फोटो: IANS फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 

फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान का कहना है कि वह ऐसे घर में पली-बढ़ी हैं, जहां उन्हें हमेशा से खुद को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करना सिखाया गया है और यही उम्मीद वह दूसरों से करती हैं। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए जरूरी है और अगर महिलाओं को एक-दूसरे को प्रेरित करना शुरू कर दें, तो परिवर्तन जरूर होगा।

उन्होंने कहा, “आपने सुना होगा कि महिलाएं, महिलाओं की सबसे बड़ी दुश्मन होती हैं। एक महिला दूसरी महिला को नीचा दिखाने की कोशिश करती है, इसलिए मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि महिलाओं को एक दूसरे को प्रेरित करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “मुझे एक घटना याद है, जब मेरे बच्चे के पैदा होने के बाद मैं फिर से फिट होने की तैयारी कर रही थी। यह मेरे लिए आसान काम नहीं था, यह एक चुनौती थी। मुझे लगता है कि हर मां को इस दौर से गुजरना करना पड़ता है, लेकिन अच्छी बात यह थी कि मेरे आसपास के लोग मुझे प्रेरित करते थे और मुझे बेहतर करने के लिए मजबूर करते थे और मुझे लगता है कि यह वास्तव में मदद करता है।”

उन्होंने कहा, “फिट रहने का मतलब जिम में पसीना बहाना, वेट उठाना या भारी-भारी व्यायाम करना नहीं है। यह जीवन जीने का तरीका है। यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से संबंधित है। मेरे लिए फिटनेस पूजा है क्यूंकि यह मेरे मस्तिष्क, शरीर और आत्मा को सुकून देता है।”

उन्होंने कहा, “कई मुद्दे हैं, जिनसे हम महिलाओं का हर रोज सामना होता है। मुझे लगता है कि अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना, अपने अधिकारों के लिए लड़ाई करना और खुद के मन-मस्तिष्क से बात करना जरूरी है, क्योंकि मुझे लगता है कि हमारे अंदर कहीं एक ऐसा बड़ा हिस्सा है, जो दबा हुआ है। हम बात नहीं करते हैं और उसे बाहर नहीं निकालते हैं और कभी-कभी खुद से कहते हैं कि जाने दो, भूल जाओ, यह गलत है। हमें इस व्यवहार को बदलना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “यह कुछ ऐसा है जो हमारा मौलिक अधिकार है। सौभाग्य से मेरी परवरिश ऐसे घर में हुई, जहां हमें हमेशा से खुद को अभिव्यक्त करना सिखाया गया और उसके लिए प्रोत्साहित किया गया।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA ब्लॉक की रैली LIVE: रामलीला मैदान में विपक्ष की बड़ी रैली आज, SIR, 'वोट चोरी' के खिलाफ जारी विरोध को मिलेगी नई धार

  • ,
  • रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली आज, जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता, CEC के इस्तीफे समेत 3 बड़ी मांगें

  • ,
  • विष्णु नागर का व्यंग्यः साहेब की हालत बहुत टाइट चल रही है, राहुल गांधी के फोबिया में रात भर सो नहीं पाते!

  • ,
  • अनेक देशों में युवा लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, केवल भारत में आंदोलन सबसे बड़ा अपराध हो गया है

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा